फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से मृत प्रोफेसरों को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में पिछले दिनों कोरोना वायरस संक्रमण के चलते हुई शिक्षकों और कर्मचारियों की मृत्यु के बाद उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए शनिवार रात कैंडल मार्च निकाला गया। विश्वविद्यालय छात्र संघ कैबिनेट के पूर्व सदस्य जैद शेरवानी के नेतृत्व में निकाले गए इस मार्च में पहले कुरान ख्वानी की गई। साथ ही कुलपति को संबोधित ज्ञापन प्राक्टर प्रोफेसर वसीम अली को सौंपा गया।
विज्ञापन

कैंडल मार्च शताब्दी गेट से शुरू हुआ। भौतिकी विभाग, इंजीनियरिंग फैकल्टी, आर्ट फैकल्टी, यूनिवर्सिटी स्टाफ क्लब होता हुआ बाब ए सैयद पर पहुंचा। यहां पर जल्द से जल्द महामारी के खात्मे के लिए दुआ की गई। साथ ही महामारी का शिकार हुए शिक्षकों स्टाफ कर्मचारियों की शांति के लिए भी दुआ की गई । इस अवसर पर दर्जनों छात्र मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें