फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशबू, पुष्पेंद्र और अमित के बीच होगा त्रिकोणीय मुकाबला

विज्ञापन
पुष्पेंद्र लोधी। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्य पद के चुनाव में अतरौली तहसील का वार्ड नंबर आठ हाट सीट बना हुआ है। यहां भाजपा नेता राजेश भारद्वाज की पुत्रवधू खुशबू भारद्वाज, भाजपा से समर्थन नहीं मिलने पर बागी हुए निर्दलीय मैदान में कूदे पुष्पेंद्र लोधी और निर्दलीय अमित चौधरी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होना तय है। इस सीट पर भाजपा नेताओं ने दूसरे दलों के नेताओं से अंदरखाने बेहतरीन सेटिंग की है। जिसकी वजह से सपा, बसपा, रालोद और कांग्रेस का कोई उम्मीदवार नहीं है। बुधवार को नाम वापसी के होने के बाद इस वार्ड पर भाजपा सहित कुल सात निर्दलीय उम्मीदवार बचे हैं। वर्तमान में निर्दलीय सुनीता देवी यहां से जिला पंचायत सदस्य थीं।
विज्ञापन

वार्ड नंबर आठ में करीब 38 हजार वोटर हैं। लोधी राजपूत बाहुल्य इस सीट पर भाजपा ने ब्राह्मण समुदाय से खुशबू भारद्वाज को प्रत्याशी बनाया है। भाजपा के स्थानीय अतरौली देहात मंडल अध्यक्ष डॉ. पुष्पेंद्र लोधी भी भाजपा के समर्थन के प्रबल दावेदारों में थे, लेकिन उनको मौका नहीं मिला। बीते सोमवार को नाराज पुष्पेंद्र लोधी ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा छोड़ दी और जिलाध्यक्ष के आवास पर इस्तीफा देकर निर्दलीय ताल ठोक दीं। अब बागी पुष्पेंद्र लोधी भाजपा के लिए ही चुनौती बन गए हैं।
इससे ठीक पहले राजेश भारद्वाज ने इस अनारक्षित वार्ड पर सामान्य वर्ग को मौका नहीं मिलने को लेकर सवाल उठाए थे, क्योंकि उस वक्त पुष्पेंद्र की दावेदारी बहुत मजबूत थी। अंतत: पार्टी ने राजेश भारद्वाज की पुत्रवधू को मौका तो दे दिया, लेकिन अंदरखाने कुछ नेताओं का मूक समर्थन अभी तक पुष्पेंद्र को बताया जा रहा है। जिससे भारद्वाज परिवार के लिए यहां से जीतना आसान नहीं होगा।
विज्ञापन

इन दोनों की लड़ाई में निर्दलीय प्रत्याशी अमित चौधरी भी दमखम से डटे हैं। जिससे मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि पूर्व सीएम कल्याण सिंह, एटा सांसद राजवीर सिंह राजू व वित्त राज्यमंत्री संदीप सिंह व अपने गृह क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी को जिताने में कितने कामयाब रहते हैं। नतीजा जो भी हो, वार्ड नंबर आठ के चुनाव पर पूरे जिले की निगाहें टिक गई हैं।
लोधी राजपूत बहुल्य है वार्ड
इस वार्ड में लोधी राजपूत दस हजार, बघेल छह हजार, ब्राह्मण साढे़ चार हजार, व जाट साढ़े तीन हजार वोटरों समेत अन्य जातियों के मिलाकर 38 हजार वोटर हैं। वार्ड में भवीगढ़, गाजीपुर, गनियावली, बहरावद, औरेनी दलपतपुर, गढिया चाऊपुर, मधूपुर ऐसे गांव हैं जो किंग मेकर की भूमिका निभा सकते हैं।
वार्ड में लगने वाले प्रमुख गांव
इस वार्ड में भवीगढ़, कलियानपुर रानी, बहरावद, गाजीपुर, गनियावली, कौरह रघूपुरा, बहरावद, मौसमपुर, चाऊपुर हौज, उत्तमगढ़ी, नौरथा, रामपुर गोसाईं, गिजरौली, मधूपुर, महगवां, पैंडरा, बहादुरपुर आदि प्रमुख गांव इस वार्ड में लगते हैं।
वार्ड में रह गए आठ प्रत्याशी
खुशबू शर्मा उर्फ खूशबू भारद्वाज, पुष्पेंद्र कुमार उर्फ पुष्पेंद्र लोधी, अमित कुमार उर्फ अमित चौधरी, अंकित चौधरी, राकेश, रामकुमार, शिव कुमार और सुमन देवी यहां से प्रत्याशी हैं। नाम वापसी के बाद ये आठ दावेदार मैदान में हैं।
सपा, बसपा, कांग्रेस और रालोद
का कोई दावेदार नहीं उतारा गया
अतरौली तहसील के वार्ड नंबर आठ पर चुनाव लड़ने वाले कुछ नेताओं ने दूसरे दलों में गजब की सेटिंग की है। इसकी वजह से यहां सपा, बसपा, कांग्रेस और रालोद का कोई प्रत्याशी नहीं उतरा है। यहां से भाजपा के समर्थन पर राजेश भारद्वाज की पुत्रवधू खुशबू भारद्वाज चुनाव लड़ रही हैं। वहीं भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर बागी पुष्पेंद्र लोधी और अमित भारद्वाज निर्दलीय मैदान में डटे हैं।
सपा जिलाध्यक्ष गिरीश यादव ने कहा कि उन्होंने महान दल के गठबंधन से 36 प्रत्याशी उतारे हैं। वार्ड नंबर आठ पर कोई प्रत्याशी नहीं है। बसपा जिलाध्यक्ष रतनदीप सिंह ने कहा है कि वार्ड नंबर 6, 8, 3 और 40 में जिताऊ दावेदार की तलाश जारी है। जल्द ही किसी को समर्थन देंगे। रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष रामबहादुर सिंह कतहे हैं कि उनको भी जिताऊ उम्मीदवार नहीं मिला, इसलिए प्रत्याशी मैदान में नहीं है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उनका भी कोई प्रत्याशी इस वार्ड पर नहीं है।

खुशबू भारद्वाज।- फोटो : CITY OFFICE

अमित चौधरी- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें