फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयगंज की कोरोना संक्रमित के 12 परिजनों का परीक्षण

विज्ञापन
जेएन मेडिकल कॉलेज। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
जेएन मेडिकल कालेज ने शनिवार को जयगंज की एक गर्भवती महिला एवं कालेज के ही जकारिया मार्केट स्थित आईटी ग्रांड अपार्टमेंट के एक डाक्टर को कोरोना पाजीटिव घोषित किया है। इसके बाद जयगंज का एक किमी का एरिया कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए सील कर दिया गया है। दोनों ही पीड़ित लोगों के परिजनों के सैंपल लिये गये हैं। इन्हें जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

गायनी जांच कराने जेएन मेडिकल कालेज पहुंची जयगंज की एक गर्भवती महिला का कोरोना परीक्षण पाजीटिव आया है। इसके बाद प्रशासन ने उसके परिवार के 12 लोगों को एशियन अस्पताल में क्वारंटीन करते हुए सभी का सैंपल ले लिया है। इधर गत दिवस जकारिया मार्केट स्थित पांच मंजिला आईटी ग्रांड अपार्टमेंट में रहने वाली जेएन मेडिकल कालेज की महिला चिकित्सक के बाद वहां रह रहे 18 परिवारों की सैंपलिंग में मेडिकल कालेज का ही एक पुरुष चिकित्सक पाजीटिव पाया गया है। मुख्य विकास अधिकारी अनुनय झा ने बताया कि डाक्टर समेत 18 परिवारों के 44 लोगों की जांच करते हुए यहां से 17 सैंपल लिये गये हैं। सभी की जांच कराई जा रही है।
36 स्वास्थ्य टीमों ने लिये 21 सैंपल
कोरोना की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमों का स्क्त्रस्ीनिंग अभियान जारी है। शनिवार को आठ पर्यवेक्षण अधिकारियों के नेतृत्व में विभाग की 36 टीमों ने लोधा, जमालपुर, एएमयू कैंपस, जवां आदि के 3649 लोगों की स्क्त्रस्ीनिंग की। इसमें कुल 21 लोगों के सैंपल लिये गये। सर्वाधिक 14 सैंपल जवां क्षेत्र में लिये गये। एसीएमओ डा.पीके शर्मा ने बताया कि सभी सैंपलों को जांच के लिये भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें