अभियोजन की ओर से डीजीसी अमर सिंह तोमर की अगुवाई में एडीजीसी कुलदीप सिंह तोमर व रविकांत शर्मा मामलों में निगरानी कर रहे हैं। समीक्षा में पाया गया कि चार मामले ऐसे हैं, जिनमें सभी गवाही पूरी हो चुकी हैं। यह मामले बहस में शेष हैं। संकेत हैं कि इनमें जल्द निर्णय आ सकता है।
डीजीसी अमर सिंह तोमर बताते हैं कि अब शराब कांड के मामलों में जल्द निर्णय कराने का प्रयास है। इसी क्रम में चार मामलों में आगामी कुछ समय में निर्णय आने के संकेत हैं। गवाही की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। बाकी में भी गवाही तेज कराने के लिए अभियोजन टीम व पुलिस से सहयोग लिया जाएगा।
खास बातें
- 33 मुकदमे इस कांड में दर्ज हुए
- 88 आरोपी जेल भेजे
- 12 लोगों को माफिया किया गया दर्ज
- 80 लोगों की हिस्ट्रीशीट भी खोली गई
- 74 लोगों पर गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की गई
- 75 करोड़ से अधिक की संपत्ति भी जब्त
- 82 दुकानों के लाइसेंस भी निरस्त किए
- 03 तीन बड़ी व कई शराब फैक्टरी जब्त