फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घोटाला: भ्रष्टाचार की पौध से कागजों में खूब हरियाली, जमीन पर सूखी डाली, पौधरोपण के नाम पर 15.46 का बड़ा खेल

Sat, 14 Feb 2026 04:42 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ जिले के 10 ब्लॉक में 696 ग्राम पंचायतों में से 657 में 15.46 करोड़ का घोटाला अब तक पकड़ा जा चुका है। 156 ग्राम पंचायतों की जांच चल रही है।
विज्ञापन
जांच करते हुए लोकपाल विकास वार्ष्णेय - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भ्रष्टाचार की पौध से कागजों में खूब हरियाली दिखी, हकीकत में पौधरोपण में ग्राम पंचायतों में खूब धोखा हुआ है। शासनादेश को ताक पर रखकर मनरेगा के तहत होने वाले पौधरोपण के लिए पौधों की खरीद की गई, जबकि इसके लिए पौध वन विभाग को निशुल्क उपलब्ध करानी थी। जांच में मौके पर न पौध मिली और न हरियाली, कहीं तो सूखी डाली मिली है।

विज्ञापन


मनरेगा (अब वीबीजीरामजी) लोकपाल की जांच में जिले के 10 ब्लॉक में 696 ग्राम पंचायतों में से 657 में 15.46 करोड़ का घोटाला अब तक पकड़ा जा चुका है। 156 ग्राम पंचायतों की जांच चल रही है। वर्ष 2021-24 में जिले को 55.62 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य मिला था। वन विभाग ने जिले के 12 ब्लॉक की 852 ग्राम पंचायतों को 59.84 लाख पौध निशुल्क उपलब्ध कराईं। इसके बाद भी 80 फीसदी ग्राम पंचायतों ने फर्रुखाबाद की एक नर्सरी से पौध खरीद ली।
यह भी पढ़ें... Aligarh: 10 ब्लॉकों में लोकपाल ने पकड़ा 15.46 करोड़ का घोटाला, बीडीओ-लेखाकार पर रिपोर्ट दर्ज करने को लिखा पत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकपाल विकास वार्ष्णेय ने मौके पर जांच की तो कहीं पौधे नहीं मिले। यानी एक तो वन विभाग से निशुल्क पौधे मिलने के बाद भी पौध खरीदकर सरकारी खजाने को चपत लगाई, दूसरे मौके पर पौधरोपण नहीं मिला। अब तक सामने आए 15.46 करोड़ के घोटाले में खैर ब्लॉक में सबसे ज्यादा 2.86 करोड़ रुपये और टप्पल ब्लॉक में सबसे कम 22.40 लाख का घोटाला पाया गया। अतरौली और लोधा ब्लॉक में अभी जांच चल रही है।

657 ग्राम पंचायतों में पौध रोपण के नाम पर करोड़ों का भ्रष्टाचार सामने आया है। अभी लोधा व अतरौली ब्लाक की जांच चल रही है। यहां भी गोलमाल सामने आ सकता है।-विकास वार्ष्णेय, लोकपाल


किस ब्लाक में कितना हुआ गोलमाल
ब्लाक-गांव

इगलास-68
अकराबाद-79
बिजौली-54
चंडौस-60
धनीपुर-76
गंगीरी-82
गोंडा-62
जवां-74
खैर-75
टप्पल-27
कुल-657
इंसेट
ब्लाक-गांव चल रही जांच
अतरौली-86
लोधा-70
कुल-156

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें