आधुनिक ट्रॉमा सेंटर में 100 बेड होने के साथ ऑपरेशन थियेटर, आइसोलेशन वार्ड, नर्सिंग स्टेशन, एलडीआर, रेडियोलॉजी, लैब, मैटरनिटी वार्ड आदि सुविधाएं होंगी। लिफ्ट की सुविधा को भी होगी।
अलीगढ़ के पं. दीनदयाल उपाध्याय (डीडीयू) संयुक्त चिकित्सालय में 32.14 करोड़ रुपये की लागत से चार मंजिल का 100 बेड वाला ट्रॉमा सेंटर बन रहा है। दिसंबर में यह पूरी तरह बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
अस्पताल परिसर में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से लैस चार मंजिला ट्रॉमा सेंटर का निर्माण उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम ने 15 मार्च 2024 में शुरू किया था। हालांकि कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य छह सितंबर 2025 को पूर्ण करना था। अब काम तेजी से हो रहा है। नया ट्रॉमा बनने से जेएन मेडिकल कॉलेज में मरीजों का दबाव कम हो जाएगा, क्योंकि यहां आधुनिक चिकित्सा सुविधा होगी।
ग्रामीण अंचल के मरीजों को आकस्मिक स्थिति में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज का मुंह नहीं देखना पड़ेगा। आधुनिक ट्रॉमा सेंटर में 100 बेड होने के साथ ऑपरेशन थियेटर, आइसोलेशन वार्ड, नर्सिंग स्टेशन, एलडीआर, रेडियोलॉजी, लैब, मैटरनिटी वार्ड आदि सुविधाएं होंगी। लिफ्ट की सुविधा को भी होगी। सीएमएस डॉ. एमके माथुर ने बताया कि 100 बेड वाला क्रिटिकल केयर सेंटर होने से मरीजों को चिकित्सा सुविधा मिलेगी।