पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार हो रही वृद्धि के बाद जिले के ट्रांस्पोर्टरों ने भी माल भाड़े के दाम 15 प्रतिशत बढ़ा दिए हैं। माल भाड़ा बढ़ने का असर रोजमर्रा की चीजों पर पड़ेगा। ट्रांस्पोर्टरों का कहना है कि अगर आगे भी डीजल के दामों में वृद्धि हुई तो माल भाड़ा और बढ़ेगा।
तेल कंपनियों द्वारा डीजल के दामों में रोजाना इजाफा हो रहा है। थोक में डीजल खरीदने पर 25 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। हालांकि फुटकर में भी रोजाना डीजल के दाम बढ़ रहे हैं। ट्रांसपोर्टरों का कहना है कि कोरोना काल के चलते व्यापारी माल भाड़ा बढ़ाने के लिए तैयार नहीं है, जबकि टोल टैक्स व डीजल के दाम सरकार ने बढ़ा दिए हैं। पुराना रेट पर भाड़ा बुक करने से ट्रांसपोर्टरों का काफी नुकसान हो रहा है। मजबूरन उन्हें माल भाड़े में वृद्धि करनी पड़ी है। उनका कहना है कि अगर भविष्य में डीजल व टोल टैक्स के दामों में और वृद्धि हुई तो माल भाड़ा बढ़ाना पड़ेगा।
आज से इन दामों पर होगी बुकिंग
स्थान बुकिंग मूल्य पहले बुकिंग मूल्य अब
अलीगढ़ से मथुरा छोटा वाहन 2000 रुपये छोटा वाहन 2500 रुपये
बड़ा वाहन 4500 रुपये बड़ा वाहन 5000 रुपये
अलीगढ़ से दिल्ली छोटा वाहन 5500 रुपये छोटा वाहन 6000 रुपये
बड़ा वाहन 9000 रुपये बड़ा वाहन 9500 रुपये
अलीगढ़ से आगरा छोटा वाहन 3000 रुपये छोटा वाहन 3500 रुपये
बड़ा वाहन 5500 रुपये बड़ा वाहन 6000 रुपये
अलीगढ़ से एटा छोटा वाहन 3200 रुपये छोटा वाहन 3500 रुपये
बड़ा वाहन 6500 रुपये बड़ा वाहन 7000 रुपये
अलीगढ़ से प्रमुख शहरों के लिए माल भाड़े का दाम
शहर पहले अब
बंगलुरू 5 रुपये प्रति किलो 5.50 रुपये प्रति किलो
कोलकाता 3.70 रुपये प्रति किलो 4.20 रुपये प्रति किलो
इंदौर 1.60 रुपये प्रति किलो 2.10 रुपये प्रति किलो
मुंबई 3.5 रुपये प्रति किलो 4 रुपये प्रति किलो
दिल्ली 70 पैसे प्रति किलो 1.20 रुपये प्रति किलो
डीजल के दामों में लगातार तेजी आ रही है। पिछले दो सालों से व्यापारियों ने माल भाड़ा नहीं बढ़ाया है। जिससे ट्रांसपोर्टरों को नुकसान हो रहा है। सरकार ने टोल टैक्स भी बढ़ा दिया है। ऐसे में दाम बढ़ाना मजबूरी है।
अजय पाल सिंह, अध्यक्ष, दि गुड्स ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन
डीजल सहित टोल टैक्स, मोटर पार्ट्स हर चीज पर तेजी है। कर्मचारी का वेतन भी बढ़ गया है। ऐसे में माल भाड़ा बढ़ गया है। अब आज से नए रेटों पर बुकिंग होगी। इससे महंगाई और बढ़ेगी।
श्रीकिशन गुप्ता, संरक्षक, यूपी मोटर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन