थाना रोरावर क्षेत्र के शाहजमाल में 13 फरवरी की रात पत्नी से हुए विवाद को लेकर साले की हत्या करने वाले बहनोई को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। रोरावर थाने के प्रभारी निरीक्षक रूपेश कुमार वर्मा ने बताया कि इलाके के तेलीपाड़ा निवासी राशिद ने अपने साले रिजवान की चाकू से गर्दन रेंत कर हत्या कर दी थी और फरार हो गया था।
उन्होंने बताया कि आरोपी को देहलीगेट क्षेेत्र की बड़ी दरगाह के पास से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद करके जेल भेजा है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसकी पत्नी से अनबन चल रही थी। घटना वाली रात वह अपनी ससुराल में पत्नी को बुलाने गया था। जहां साले से कहासुनी हो गई। इसी विवाद में गुस्से में आकर साले की चाकू मारकर हत्या कर दी।