फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Self-Enumeration: स्व-गणना अभियान में आई तेजी, अलीगढ़ में अब तक 23,400 परिवारों ने कराया पंजीकरण

Sun, 17 May 2026 06:11 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

स्व-गणना अभियान सात मई से शुरू हुआ था और 21 मई तक चलेगा। अब तक अलीगढ़ जनपद में 23400 परिवारों ने स्व-गणना पूरी कर ली। 18 मई से इस अभियान के लिए केवल चार दिन शेष रह जाएंगे।
विज्ञापन
नागरिक जनगणना पोर्टल पर स्व-गणना पर क्लिक कर होगी स्व-गणना - फोटो : censusindia.gov.in आधिकारि वेबसाइट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनगणना-2027 के तहत चल रहे स्वगणना अभियान में अब तेजी देखने को मिल रही है। अलीगढ़ जिले में अब तक  23,400 परिवारों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है। 13 मई तक ऑनलाइन पंजीकरण की संख्या 8,356 थी, जो 15 मई को बढ़कर 16,397 हो गई।

विज्ञापन


स्वगणना अभियान सात मई से शुरू हुआ था और 21 मई तक चलेगा। 18 मई से इस अभियान के लिए केवल चार दिन शेष रह जाएंगे। डीएम अविनाश कुमार ने कहा कि ब्लॉक और ग्राम स्तर पर चलाए जा रहे विशेष अभियान जनजागरूकता कार्यक्रम और लोगों की सक्रिय भागीदारी से यह प्रगति संभव हो सकी है। जो परिवार स्वगणना नहीं करेंगे, उनके पास बाद में प्रगणक पहुंचेंगे।

प्रदेश स्तर की रैंकिंग में जिला अभी नीचे से दसवें स्थान पर है। जिला जनगणना अधिकारी व एडीएम वित्त राजस्व प्रमोद कुमार ने कहा कि यदि सभी नागरिक मिलकर प्रयास करें तो जनपद जल्द ही बेहतर स्थिति में पहुंच सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें