गभाना के एसडीएम कुंवर बहादुर सिंह को एसीएम प्रथम बनाया गया है। जबकि उनके स्थान पर एसीएम प्रथम हीरालाल सैनी को एसडीएम गभाना बनाया गया है। इगलास में एसडीएम न्यायिक के पद पर तैनात संजय मिश्रा को एसीएम द्वितीय बनाया गया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
अलीगढ़ डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने 26 अक्तूबर को पांच पीसीएस अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया। गभाना के एसडीएम कुंवर बहादुर सिंह को एसीएम प्रथम बनाया गया है। जबकि उनके स्थान पर एसीएम प्रथम हीरालाल सैनी को एसडीएम गभाना बनाया गया है।
विज्ञापन
चर्चा है कि एसडीएम गभाना को पिछले दिनों कस्बा चंडौस में राम बरात निकालने को लेकर हुए सांप्रदायिक विवाद के बाद शासन स्तर से जताई गई नाराजगी को लेकर बदला गया है। इसी प्रकरण में सीओ गभाना सुमन कन्नौजिया को पहले ही हटाया चुका है।
उधर, इगलास में एसडीएम न्यायिक के पद पर तैनात संजय मिश्रा को एसीएम द्वितीय बनाया गया है। अतरौली में एसडीएम न्यायिक के पद पर तैनात सुधीर कुमार सोनी को इगलास में एसडीएम न्यायिक बनाया गया है। एसीएम द्वितीय विनीत कुमार मिश्रा को डिप्टी कलक्टर मुख्यालय बनाया गया है।