फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : लेनदेन का ऑडियो वायरल, परिवहन निगम में चर्चाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन निगम में इन दिनों रुपयों के लेनदेन संबंधी एक ऑडियो वायरल हो रहा है, जो चर्चाओं में है। इसकी सच्चाई क्या है? इस ऑडियो की बातचीत में शामिल दोनों लोग कौन हैं? यह जांच का विषय है, मगर अभी तक वायरल ऑडियो को सुनकर रोडवेज के कर्मचारी सीधे - सीधे दो कर्मचारियों का नाम ले रहे हैं, जिनमें से एक कर्मचारी और एक अधिकारी बताए जा रहे हैं । बातचीत भी इसी तरह की है, जैसे अधिकारी किसी घपले - घोटाले के मसले पर पर्दा डालने और कर्मचारी को बचाने के इरादे से रुपयों की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन

ये है ऑडियो की बातचीत
कर्मचारी - दादा 30 का जुगाड़ तो कर लिया है। कल शनिवार है। दस पांच हजार की मान जाएंगे कि नहीं। बैंक से रुपये नहीं निकल पा रहे हैं।
अधिकारी - वो अपने बाप की नहीं मानेंगे। बहुत मक्कार आदमी है। हम ही जानते हैं, कैसे झेल रहे हैं।
कर्मचारी - 30 हजार रुपये एक से ले लिए हैं।
अधिकारी - आपको पता है तीनों आदमी ने मिलकर कही है। तब जाकर माना है वो। नहीं तो लाल पेन तो चला ही दिया था। बताओ रोका या नहीं।
कर्मचारी - हां, बात तो सही है। लेकिन अभी तक 30 हजार ही जुटा पाया हूं। यूं तो 25 हजार खाते में पड़े हैं। लेकिन शनिवार के चलते बैंक से नहीं निकाल पाऊंगा।
अधिकारी - ....को तो नहीं बताई। हवा भी नहीं लग जाए। बहुत मक्कार अधिकारी है।
कर्मचारी - मुझे पता है दादा। मेरी नौकरी बच गई। वही बहुत है। दस हजार बचेंगे, वो बाद में दे दूंगा।
अधिकारी - ठीक है, बाद में बात करेंगे, साहब आ रहे हैं।
- इस ऑडियो में दो लोगों में बात हो रही है। कैसे कह दें कि क्या मामला है और कौन लोग हैं। हां, एक अधिकारी का पद नाम बातचीत में लिया गया है। इसीलिए मामला गंभीर हो सकता है। इसीलिए संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों को तलब करके मामले की पड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मो. परवेज खान, क्षेत्रीय प्रबंधक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें