फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-हावड़ा रूट पर 130 की रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेन

Thu, 20 Aug 2020 02:04 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नई दिल्ली-हावड़ा रूट पर आगामी दिनों में एलएचबी कोच वाली ट्रेनें 130 किमी. प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ेेंगी। रेलवे ने नई समय सारिणी तैयार करते हुए इस प्लान को भी मंजूरी दे दी है। वहीं, आईसीएफ कोच वाली ट्रेनों की रफ्तार अब 110 किमी. प्रतिघंटा की हो जाएंगी।
विज्ञापन


दोनों ट्रेनों की रफ्तार को लेकर पटरी पर कोई यातायात अवरोध न उत्पन्न हो, इसके लिए प्लान बनाया गया है कि एलएलबी कोच वाली ट्रेनों के बीच आईसीएफ कोच वाली ट्रेनों को नहीं चलाया जाएगा। जहां अलग से तीसरी लाइन की व्यवस्था है, वहां तक एलएचबी कोच वाली ट्रेनों को इस लाइन पर चलाया जाएगा। जहां तीसरी लाइन की व्यवस्था नहीं है। वहां आईसीएफ कोच वाली ट्रेनों को एलएचबी के पीछे रखा जाएगा। नई समय सारिणी लागू होते ही यह प्लान लागू हो जाएगा। अलीगढ़ रेलवे के अधिकारियों ने भी इसको लेकर पूरी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली हैं।


दिल्ली-हावड़ा रूट पर अलीगढ़ जंक्शन मुख्य स्टेशन के तौर पर आता है। यहां से आम दिनों में हर दिन तकरीबन 25 हजार यात्री अपना सफर तय करते हैं। इन यात्रियों को ट्रेनों की लेटतलीफी वर्षों से झेलनी पड़ रही है। इस समस्या को कई बार स्थानीय अधिकारियों ने बोर्ड में रखा था। इसके बाद इस बार रेलवे ने नई व्यवस्था कर दी है।
विज्ञापन


एनसीआर पीआरओ अमित मालवीय के मुताबिक अभी तक एलएचबी कोच वाली ट्रेनों की स्पीड 110 किमी. प्रतिघंटा और आईसीएफ कोच वाली ट्रेनों को 90 से 100 किमी. प्रतिघंटा पर चलाया जा रहा है। अब नई व्यवस्था के तहत ट्रेनों का संचालन होगा।


इस रूट पर करीब 60 ट्रेन एलएचबी कोच वाली हैं, इनको सीधे तौर पर फायदा होगा। इन ट्रेनों में प्रमुख तौर पर वैशाली, महानंदा, गोमती, प्रयागराज, उधमपुर, श्रम शक्ति, संपूर्ण क्रांति, कानपुर शताब्दी शामिल हैं। नई समय सारिणी में ट्रेनों के समय में भी बदलाव होगा। यात्रियों को अब कम समय में सफर का लुत्फ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें