फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम के खिलाफ आवंटियों का प्रदर्शन

विज्ञापन
प्रदर्शन करते आवंटी। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
अलीगढ़। आगरा रोड स्थित नगर निगम के स्काई टॉवर में फ्लैट मिलने में हो रही देरी से नाराज आवंटियों का गुस्सा भड़क गया है। आवंटियों ने स्काई टॉवर के पास प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उन्हें न्याय नहीं मिला तो वे लोग मुख्यमंत्री से शिकायत करेंगे और जरूरत पड़ी तो न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे।
विज्ञापन

आवंटियों का कहना है कि मौके पर नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त पहुंचे थेए लेकिन उन्होंने आश्वस्त नहीं किया कि फ्लैट का पजेशन कब तक मिलेगा। डॉक्टर का मकान एवं पानी का टैंक अब तक नहीं हटाए जाने के सवाल को यह कहकर टाल दिया कि कोरोना के कारण देरी हो रही है। स्विमिंग पूल, कम्युनिटी सेंटर, जिम, हाइड्रोलिक पार्किंग, कार वाशिंग एरिया और अन्य कार्य से संबंधित समस्याएं दूर नहीं हुई है। आवंटियों का कहना है कि उनमें से बहुत सारे लोग ऐसे हैं जो आज बैंक की किस्त और घर पर रहने का किराया दे रहे हैं। देरी होने से उनको आर्थिक नुकसान हो रहा है। प्रदर्शन करने वालों में यतेंद्र जैन, अशोक माहेश्वरी, प्रवीण जैन, अभिषेक जिंदल, हर्षित वार्ष्णेय, ओम प्रकाश वार्ष्णेय, डॉ. उमा शंकर, डॉ. भारत, योगेश शर्मा, कामिनी जिंदल, बबली वार्ष्णेय, डॉ. जया शर्मा थे।
आवंटियों से कहा गया है कि बैठकर बातचीत कर समस्या का समाधान कराएंगे। प्रोजेक्ट में देरी का एक मुख्य कारण यह है कि आवंटियों ने अभी तक मात्र 22 प्रतिशत राशि दी है। 2021 तक फ्लैट का कब्जा दे दिया जाएगा।
विज्ञापन

राजबहादुर सिंह, सहायक नगर आयुक्त
स्काई टॉवर का काम आवास विकास कॉलोनी में चल रहा है। अवरोध व संपूर्ण पजेशन नहीं मिलने के कारण प्रोजेक्ट में देरी हो रही थी। अब निगम के प्रयासों से अवरोध मिटाए जा चुके हैं और साइट पर निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। प्रोजेक्ट का पजेशन 2021 में शुरू कर दिया जाएगा। अब आवंटियों द्वारा अपने भुगतान में देरी भी विलंब का कारण है। डिफाल्टर्स के विरुद्ध जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। डॉक्टर का मकान हटाने का प्रयास निगम द्वारा निरंतर जारी है।
विज्ञापन

रविंद्र अग्रवाल, डायरेक्टर, कुशाग्र इन्फ्रा डेवलपर प्रा. लि.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें