- मेंडू जंक्शन स्टेशन से इस नई रेल लाइन के निर्माण पर अनुमानित पांच करोड़ रुपये की लागत आएगी
- भरतपुर, बांदीकुई और मुंबई तक का सफर होगा आसान
- दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक बाधित होने की स्थिति में इस ट्रैक का किया जा सकेगा उपयोग
- मथुरा से आगरा, दिल्ली जाने वाले यात्रियों को मिलेगी सीधे ट्रेन
- अलीगढ़-हाथरस के रास्ते मथुरा व आगरा के लिए संचालित की जा सकेंगी ईएमयू पैसेंजर व मेमू फास्ट ट्रेन
- बरेली-चंदौसी वाया अलीगढ़ से भी संचालित हो सकेंगी ट्रेनें
- दिल्ली-उत्तराखंड की कुछ ट्रेनों को इस मार्ग से संचालित करने पर दिल्ली स्टेशन पर गाड़ियों का लोड़ कम होगा
- लखनऊ-कानपुर, उन्नाव, कासंगज के रास्ते मथुरा कैंट, आगरा कैंट, आगरा फोर्ट तक का सीधा ट्रैक उपलब्ध होगा
- मेंडू से राया, मथुरा कैंट, अछनेरा के रास्ते आगरा फोर्ट व आगरा कैंट स्टेशन जाने का सीधा मार्ग मिलेगा
- मथुरा से यह रेलवे ट्रैक सीधे सेंट्रल मार्ग से जुड़ जाएगा और मुंबई तक का ट्रैक आसान हो जाएगा
- आपातकाल में दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक व मथुरा, आगरा मार्ग से सीधे ही ट्रेनों को संचालित करने में होगी आसानी
अलीगढ़ से मुंबई तक ट्रेनें संचालित होने से यात्रियों को लाभ मिलेगा। व्यापार और कारोबार भी बढ़ेगा ।- आशीष माहेश्वरी, व्यापारी
अलीगढ़ से मुंबई और दूसरे शहरों के लिए आवागमन की सुविधा होने से राजस्व में भी वृद्धि होगी।- भुवनेश गोयल, व्यापारी
अभी तक मुंबई जाने के लिए सप्ताह भर तक ट्रेन का इंतजार करना पड़ता है। कई बार तो रिजर्वेशन न मिलने से और भी देरी होती है।- संजय पंडित, सदस्य, रेलवे परामर्शदात्री समिति
अलीगढ़ से अक्सर मथुरा, आगरा आना-जाना होता है। इसके लिए रोडवेज बस या अन्य वाहनों का सहारा लेना पड़ता है।- अरविंद तिवारी, सचिव, दैनिक यात्री संघ
हाथरस जंक्शन, कासगंज-मथुरा लाइन से मेंडू जंक्शन स्टेशन को जोड़ने के लिए संभावनाओं को तलाशा जा रहा है। रेलवे इस महत्वपूर्ण रेलवे ट्रैक को आपस में जोड़ने के प्रस्ताव पर गंभीरता से काम कर रहा है। - शशिकांत त्रिपाठी, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर-मध्य रेलवे