फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh Railway Station: 300 ट्रेनें रोजाना निकलती हैं, 250 बिना ठहरे गुजर जाती हैं, 50 का है बस ठहराव

Mon, 21 Apr 2025 03:22 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ के लोग दशकों से नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी, विक्रमशिला, शिवगंगा एक्सप्रेस, पुरुषोत्तम और रांची गरीब रथ एक्सप्रेस को ठहराव देने की मांग कर रहे हैं। दिल्ली के लिए इंटरसिटी ट्रेन भी मांगी जा रही है, लेकिन इन मांगों पर कोई फैसला नहीं हुआ है
विज्ञापन
अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते लोग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ जंक्शन रेलवे स्टेशन 'ए' श्रेणी में शुमार है। यहां से रोजाना लगभग 300 ट्रेनें गुजरती हैं। इसमें केवल 50 ट्रेनें रुक रही हैं, शेष 250 बिना रुके गुजर जाती हैं। 

विज्ञापन


अलीगढ़ के लोग दशकों से नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी, विक्रमशिला, शिवगंगा एक्सप्रेस, पुरुषोत्तम और रांची गरीब रथ एक्सप्रेस को ठहराव देने की मांग कर रहे हैं। दिल्ली के लिए इंटरसिटी ट्रेन भी मांगी जा रही है, लेकिन इन मांगों पर कोई फैसला नहीं हुआ है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों के ढुलमुल रवैये की वजह से इनमें से किसी ट्रेन का अलीगढ़ में ठहराव नहीं हो सका है। सांसद सतीश गौतम ने वंदेभारत, दिल्ली-कानपुर शताब्दी, कानपुर-अलीगढ़ मेमू ट्रेन का ठहराव जरूर शुरू कराया है।

  • राजधानी, विक्रमशिला, पुरुषोत्तम और रांची गरीब रथ एक्सप्रेस का ठहराव होना चाहिए।-संजय पंडित, सदस्य रेलवे परामर्श समिति
  • दिल्ली जाने वाले नौकरीपेशा लोगों के लिए इंटरसिटी ट्रेन का संचालन होना चाहिए।-अरविंद तिवारी, दैनिक यात्री संघ
  • हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस का ठहराव होना चाहिए। इससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।-हिमानी शर्मा, यात्री।
  • ताला और हार्डवेयर कारोबार को बढ़ावा देने के लिए कुछ ट्रेनों काे ठहराव दिया जाए।-योगेश कुमार, यात्री
  • अलीगढ़ में राजधानी, विक्रमशिला और पुरुषोत्तम एक्सप्रेस के ठहराव सहित कुछ प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजे गए हैं। जल्द ही कुछ नई घोषणाएं होंगी।-सतीश कुमार गौतम, सांसद।
  • रेलवे का पूरा ध्यान सुविधाओं को बढ़ाने पर है। कुछ जरूरी बदलाव व सुविधाएं जल्द ही शुरू की जाएंगी।-शशिकांत त्रिपाठी, सीपीआरओ इलाहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें