अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर हालत सामान्य
- फोटो : संवाद
रेल प्रशासन ने उत्तर रेलवे/दिल्ली मंडल के दिल्ली शहादरा-साहिबाबाद स्टेशनों के बीच पुल पर चल रहे कार्य को लेकर ट्रेनों का निरस्तीकरण, आंशिक निरस्तीकरण एवं मार्ग परिवर्तन करने का निर्णय लिया है। यह जानकारी उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने दी।
निरस्तीकरण
- 13 दिसंबर - गाड़ी संख्या 03697 गया-दिल्ली, गाड़ी संख्या 64582 दिल्ली-हाथरस किला अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।
- 14 दिसंबर - गाड़ी संख्या 03698 दिल्ली-गया, गाड़ी संख्या 64581 हाथरस-दिल्ली प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।
आंशिक निरस्तीकरण
14 दिसबर - गाड़ी संख्या 64103 अलीगढ़-दिल्ली प्रारंभिक स्टेशन से गाजियाबाद स्टेशन तक ही जाएगी। गाड़ी संख्या 64104 दिल्ली-दनकौर प्रारंभिक स्टेशन से गाजियाबाद स्टेशन से चलेगी एवं दिल्ली-गाजियाबाद के मध्य निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 64101 अलीगढ़-दिल्ली प्रारंभिक स्टेशन से गाजियाबाद स्टेशन तक ही जाएगी। गाड़ी संख्या 64152 दिल्ली-अलीगढ़ प्रारंभिक स्टेशन से गाजियाबाद स्टेशन से चलेगी और गाड़ी संख्या 64152 दिल्ली-अलीगढ़ प्रारंभिक स्टेशन से दिल्ली-गाजियाबाद के मध्य निरस्त रहेगी।
मार्ग परिवर्तन
13 दिसंबर - गाड़ी संख्या 15657 दिल्ली-कामख्या प्रारंभिक स्टेशन से अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाया दिल्ली - नई दिल्ली-तिलक ब्रिज-साहिबाबाद के रास्ते चलेगी। गाड़ी संख्या 20434 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-सूबेदारगंज प्रारंभिक स्टेशन से अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर आदर्श नगर दिल्ली-नई दिल्ली-तिलक ब्रिज-साहिबाबाद के रास्ते चलेगी। (दिल्ली स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा) गाड़ी संख्या 12312 कालका-हावड़ा प्रारंभिक स्टेशन से अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर आदर्श नगर दिल्ली-नई दिल्ली-तिलक ब्रिज-साहिबाबाद के रास्ते चलेगी। (दिल्ली स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा)। गाड़ी संख्या 18102 जम्मू तवी-टाटा नगर प्रारंभिक स्टेशन से आदर्श नगर दिल्ली-नई दिल्ली-तिलक ब्रिज-साहिबाबाद के रास्ते चलेगी। (दिल्ली स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा)
अप गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन
12 दिसंबर- गाड़ी संख्या 15707 कटिहार-अमृतसर प्रारंभिक स्टेशन से अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर साहिबाबाद-तिलक ब्रिज-नई दिल्ली-सब्जी मंडी के रास्ते चलेगी। (दिल्ली शहादरा, दिल्ली दिल्ली स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा) गाड़ी संख्या 15658 कामख्या-दिल्ली प्रारंभिक स्टेशन से परिवर्तित मार्ग वाया साहिबाबाद-तिलक ब्रिज-नई दिल्ली-दिल्ली के रास्ते चलेगी।