फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: अलीगढ़ एयरपोर्ट पर प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से बचा, पायलट सुरक्षित

विज्ञापन
अलीगढ़ एयरपोर्ट : स्रोत- अमर उजाला - फोटो : samvad
विज्ञापन
धनीपुर स्थित अलीगढ़ एयरपोर्ट पर शनिवार की सुबह 9.30 बजे पायनियर फ्लाइंग एकेडमी का प्रशिक्षण विमान सेसना 152 हादसे का शिकार होने से बच गया। लैंडिंग के वक्त यह टू सीटर विमान रनवे की सेंटर लाइन से भटक गया।
विज्ञापन


समय रहते विमान चला रहीं महिला पायलट ने विमान पर नियंत्रण करते हुए उसे रोक लिया। महिला पायलट पूरी तरह सुरक्षित हैं। एयरपोर्ट के निदेशक सत्यब्रत सारस्वत ने पूरी घटना की जांच की है। मामले की रिपोर्ट उच्च स्तर पर प्रेषित की जाएगी।

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार को महाराष्ट्र के नागपुर की रहने वाली एक महिला प्रशिक्षु पायलट उड़ा रही थीं। अभ्यास उड़ान भरने के बाद जब वह रनवे पर लैंड करने की कोशिश कर रही थीं, तभी विमान रनवे की सेंटर लाइन से भटककर एक मीटर बायीं ओर हो गया। घटना के तुरंत बाद एयरपोर्ट प्रशासन और एकेडमी के तकनीकी कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। पायलट को रनवे से सुरक्षित जगह ले जाया गया। उनसे पूरे घटना क्रम के संबंध में पूछताछ की गई।
विज्ञापन


एकेडमी की ओर से पूरी घटना की जानकारी एयरपोर्ट निदेशक सत्यब्रत सारस्वत को दी गई। उन्होंने मौके पर पहुंचकर घटना के संबंध में पायलट से पूछताछ की। विमान की नोज और आगे के हिस्से की जांच की गई। जांच के बाद प्रशिक्षण उड़ान जारी हैं।

निदेशक सत्यब्रत सारस्वत ने बताया कि घटना के बाद मौके पर पहुंचकर जांच में पाया गया कि विमान और पायलट पूरी तरह सुरक्षित है। लैंडिंग के वक्त विमान सेंटर लाइन से हट गया था। जिस विमान को उड़ाया जा रहा था वह एक प्रशिक्षण विमान था। सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार गुप्ता ने बताया कि एयरपोर्ट प्रशासन द्वारा घटना की जानकारी प्रशासन को दी गई है। प्रशासन अपनी ओर से भी घटना के संबंध में जांच रिपोर्ट तैयार कर रहा है।

- लैंडिंग के वक्त कभी-कभी विमान सेंटर लाइन से हट जाते हैं। यहां पर मैनुअल लैंडिंग है। रनवे मिडिल में मानकर लैंडिंग की जाती है। मिडिल से 4-4 मीटर दोनों ओर रनवे रहता है। किसी प्रकार की क्षति नहीं हुई है। - अनिल कुमार, पायनियर फ्लाइंग एकेडमी

अलीगढ़ एयरपोर्ट : स्रोत- अमर उजाला- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें