फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊंचाहार एक्सप्रेस में लूट करने वाला बाबू साथी सहित गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार एक्सप्रेस में एक माह पहले एक यात्री से तमंचे के बल पर लूट करने वाले बाबू गैंग को बुधवार को जीआरपी ने दबोच लिया। हालांकि, लूट में शामिल गैंग का एक सदस्य अभी फरार है। पकड़े गए सरगना बाबू और उसके साथी गौरव को जीआरपी ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर जीआरपी अलीगढ़ यशपाल सिंह के मुताबिक 13 नवंबर की रात को रामवीर सिंह पुत्र पातीराम निवासी मलोरवर, फर्रुखाबाद के साथ ऊंचाहार एक्सप्रेस में लूट हुई थी। वारदात को बाबू उर्फ जरीफ पुत्र शरीफ निवासी गली25 पटवारी नगला, क्वार्सी और गौरव शर्मा पुत्र राधेश्याम शर्मा निवासी गांगरौला, बुलंदशहर, मोहित पुत्र सुंदर सिंह निवासी खानपुर, बुलंदशहर ने लूट की थी। तीनों ने तमंचे के बल पर यात्री को शौचालय में बंद करने के बाद लूटा था। तभी से अपराधियों की तलाश जारी थी। गिरफ्तार आरोपी बाबू और गौरव को प्लेटफार्म सात से दबोचा गया। इनके पास से लूट की रकम में से 4600 रुपये बरामद कर लिए हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसएसआई अब्दुल मोईज खां, कांस्टेबल ललित कुमार, अजय कुमार शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें