रविवार की रात एएमयू में छात्रों और पुलिस के बीच हुए टकराव में पुलिस के आंसू गैस के गोले से घायल छात्र तबरेज को बुधवार को दिल्ली के एम्स के लिए रेफर किया गया है।
तबरेज का हाथ बुरी तरह जख्मी है। साथ ही उसे पेट संबंधी बीमारी पहले से ही होना बताया गया। हाथ के जख्मी होने के बाद उसके उपचार के दौरान ब्लड प्रेशर लो होने की बात सामने आई। जिसके बाद उसे एम्स के लिए रेफर कर दिया गया। कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने भी घायल छात्रों के प्रति सहानुुभूति जताई है। उन्होंने कहा है कि छात्रों के घायल होने का उन्हें बहुत ही दुख है। उन्हें बेहतर से बेहतर उपचार प्रदान करवाने की पूरी व्यवस्था की गई है।
आरडीए का धरना आज से
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में जेएन मेडिकल कॉलेज के रेजीडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के द्वारा बृहस्पतिवार को धरना आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी आरडीए के अध्यक्ष डॉ. मलिक हमजा ने दी है।