फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: जरूरी हो तभी घर से निकलें, हिंदू गौरव दिवस-सावन सोमवार से बदली रहेगी यातायात व्यवस्था

Mon, 21 Aug 2023 02:00 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

यातायात पुलिस ने एडवाइजरी जारी करते हुए जनसामान्य से अपील की है कि वह कार्यक्रम के दौरान वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें। एसपी यातायात मुकेश चंद्र उत्तम के अनुसार कार्यक्रम को लेकर सुबह आठ बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक डायवर्जन व्यवस्था लागू रहेगी।
विज्ञापन
जाम में फंसे वाहन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यदि बेहद जरूरी काम हो, तभी घर से बाहर शहर में निकलें। कहीं ऐसा न हो कि आप जाम में फंस जाएं। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की द्वितीय पुण्यतिथि पर नुमाइश मैदान में आयोजित हिंदू गौरव दिवस कार्यक्रम में गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई वीवीआईपी के आगमन के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है। यातायात पुलिस ने एडवाइजरी जारी करते हुए जनसामान्य से अपील की है कि वह कार्यक्रम के दौरान वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें। एसपी यातायात मुकेश चंद्र उत्तम के अनुसार कार्यक्रम को लेकर सुबह आठ बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक डायवर्जन व्यवस्था लागू रहेगी।

विज्ञापन


बाह्य डायवर्जन
समय- प्रातः 8.00 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक
1- दिल्ली, बुलंदशहर, खुर्जा, गभाना की तरफ से शहर की तरफ आने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन, जिनको एटा, कानपुर, आगरा, मथुरा की तरफ जाना है, ऐसे समस्त प्रकार के वाहन शहर की तरफ प्रतिबंधित रहेगे। ये वाहन दौरऊ मोड़- गभाना से डायवर्ट होकर खैर, इगलास, सासनी, सिकंदराराऊ होते हुए गंतव्य को जाएंगे।
2- खैर/टप्पल की तरफ से शहर, खेरेश्वर चौराहा की तरफ आने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। ये वाहन कस्बा खैर तहसील तिराहा से गोंडा, इगलास की तरफ डायवर्ट होकर गंतव्य को जाएंगे।
विज्ञापन

3- मथुरा/ इगलास की ओर से शहर की तरफ आने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन प्रतिबंधित रहेगे। ये वाहन इगलास, गोंडा तिराहा से सासनी हाथरस/खैर की तरफ डायवर्ट होकर गंतव्य को जाएंगे।
4- आगरा की तरफ से शहर की ओर आने वाले सभी प्रकार के भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। इन वाहनों को वन चेतना केंद्र/दाउद खां फाटक तिराहे से इगलास रोड की तरफ गंदा नाला पेट्रोल पंप चौराहे से इगलास, गोंडा की तरफ डायवर्ट होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
5- कानपुर, एटा की तरफ से शहर की तरफ आने वाले भारी वाहन नानऊ नहर/पनेठी से सासनी/ इगलास/ गोंडा/खैर/गभाना एवं गंगीरी, छर्रा होते हुए अतरौली की तरफ डायवर्ट होकर गंतव्य को जाएंगे।
6- रामघाट रोड पर अतरौली से अलीगढ़ शहर की तरफ आने वाले भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। ये वाहन अतरौली अवंतीबाई चौराहा से छर्रा, गंगीरी/कासगंज एवं छतारी/पहासू/अनूपशहर की तरफ डायवर्ट होकर गंतव्य को जा सकेंगे।
7- बुलंदशहर, डिबाई से अलीगढ़ शहर की तरफ आने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। यह वाहन सुमेरा झाल, जवां से बरौली, गभाना की तरफ डायवर्ट होकर गंतव्य को जा सकेंगे।
8- दिल्ली की तरफ से आने वाले वाहन, जिन्हें मुरादाबाद की ओर जाना है, वह कटरा मोड़ गभाना से डायवर्ट होकर जवां, सुमेरा झाल होते हुए मुरादाबाद जा सकेंगे। 

विज्ञापन

रोडवेज, निजी बसों के लिए डायवर्जन व्यवस्था

(जनसभा में सम्मलित होने वाले वाहनों/ बसों को छोड़कर)
समय-प्रातः 08.00 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक
1- दिल्ली, खुर्जा की तरफ से शहर की तरफ आने वाली रोडवेज/निजी/महानगर बस सेवा आदि बसें प्रतिबंधित रहेंगी। रोडवेज बसें भांकरी पुल तक आ सकेंगी तथा भांकरी पुल पर सवारी उतारने के उपरांत बाईपास से ही डायवर्ट होकर गंतव्य को जा सकेंगी।
2- खैर, टप्पल की तरफ से शहर की तरफ आने वाली रोडवेज/ निजी/महानगर बस सेवा आदि बसें प्रतिबंधित रहेंगी। रोडवेज बसें खेरेश्वर चौराहे तक आ सकेंगी। खेरेश्वर चौराहे पर सवारी उतारने के उपरांत बाईपास से ही डायवर्ट होकर अपने गंतव्य को जा सकेगी।
3- आगरा की तरफ से शहर की तरफ आने वाली रोडवेज/निजी/महानगर बस सेवा आदि बसें प्रतिबंधित रहेंगी। ये बसें आगरा पुल के नीचे तक आ सकेंगी। आगरा पुल के नीचे सवारी उतारने के बाद बाईपास से ही डायवर्ट होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगी।
4- मथुरा की तरफ से शहर की तरफ आने वाली रोडवेज/ निजी बसें मथुरा पुल तक आ सकेंगी। मथुरा पुल के नीचे सवारी उतारने के बाद बाईपास से ही डायवर्ट होकर गंतव्य को जा सकेंगी।
5- एटा/कानपुर की तरफ से शहर की तरफ आने वाली रोडवेज/ निजी/ महानगर बस सेवा आदि बसें प्रतिबंधित रहेंगी। रोडवेज बसें बौनेर तिराहा तक आ सकेंगी। बौनेर तिराहा पर सवारी उतारने के बाद बाईपास से ही डायवर्ट होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगी।
6- नरौरा, रामघाट रोड की तरफ से शहर की तरफ आने वाली रोडवेज/ निजी/ महानगर बस सेवा आदि बसें प्रतिबंधित रहेंगी। रोडवेज बसें क्वार्सी चौराहा तक आ सकेंगी। क्वार्सी चौराहा पर सवारी उतारने के उपरांत कयामपुर मोड़, एटा चुंगी होते हुए बौनेर की तरफ डायवर्ट होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें