ये लाइटें फिलहाल संचालित
सूत मिल, रसलगंज, कंपनी बाग, दुबे का पड़ाव, किशनपुर, तस्वीर महल, तहसील तिराहा, मैरिस रोड, एएमयू सर्किल, सेंटर प्वाइंट, दोदपुर, कलेक्ट्रेट, गांधीआई तिराहा, नादा चौराहा, कबर कुत्ता, केला नगर, गांधीपार्क। (नोट:-इनमें कुछ लाइटें फिलहाल निर्माण कार्य के चलते अस्थायी रूप से बंद कर दी गई हैं।)
ये बदलाव प्रस्तावित
अब तक सभी ट्रैफिक लाइटें आई ट्रिपल सी से संचालित होती हैं। अगर किसी विशेष कारण से या किसी दिशा में वाहन अधिक होने पर ट्रैफिक लाइट का समय बदलवाना हो या जरूरत पर लाइट बंद ही करानी हो तो यातायातकर्मी को आई ट्रिपल सी को सूचना देनी होती है। इनमें कुछ चौराहे ऐसे भी हैं जो अतिक्रमण या किसी अन्य समस्या की जद में हैं। वहां लाइट के बावजूद यातायात कर्मी जरूरी होता है। इसलिए एआई आधारित रिमाेट से ट्रैफिक बीटवार सिपाहियों को लाइट संचालन देना प्रस्तावित है। ताकि मौके पर जाम या किसी समस्या आने पर यातायात कर्मी खुद मौके की जरूरत के अनुसार लाइट का समय परिवर्तित कर सके और बंद चालू कर सके।
शहर में 400 ऑटो-टिर्री पर लगवाया फोटो युक्त पहचान बोर्ड
ऑटो-टिर्री में यात्रियों संग अपराध की समस्या से निपटने के लिए एसएसपी नीरज जादौन द्वारा सभी ऑटो टिर्री में चालकों के फोटो, पहचान व परिचय युक्त पहचान बोर्ड लगवाने का अभियान शुरू कराया गया है। इस अभियान के तहत पिछले चार दिन में 400 करीब ऐसे वाहनों पर पहचान बोर्ड लगवा दिए गए हैं। एसपी यातायात प्रवीन कुमार बताते हैं कि पंद्रह दिन तक यह अभियान चलना है। इसके बाद अगर कोई ऑटो टिर्री बिना पहचान बोर्ड के चलता पाया गया तो उस पर कार्रवाई होगी। उसे चलने नहीं दिया जाएगा।