फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाल्मीकि शोभायात्रा को लेकर आज डायवर्ट रहेगा यातायात

विज्ञापन
विज्ञापन
गांधीपार्क थाना क्षेत्र से निकलने वाली वाल्मीकि जयंती शोभायात्रा के चलते आज (रविवार) शहर में यातायात डायवर्ट रहेगा। शोभायात्रा शिशियापाड़ा से प्रारंभ होकर मामू भांजा, पत्थर बाजार, बारहद्वारी, सराय हकीम, अप्सरा सिनेमा, बस स्टैंड, जीटी रोड, अचलताल बाल्मीकि मंदिर पर पहुंचेगी। यातायात पुलिस ने लोगों से इस दौरान वैकल्पिक मार्गों के प्रयोग करने करने की सलाह दी है। जबकि शोभायात्रा के निकलने के बाद बाद उस रूट पर ट्रैफिक को धीमी गति से निकाला जायेगा।
विज्ञापन

दोपहर दो बजे से भारी वाहन रहेंगे प्रतिबंधित तो शहर के अंदर भी रहेगा आंतरिक डायवर्जन
1. एटा कानपुर की तरफ से आने वाले भारी वाहन बोनेर तिराहे से नये बाईपास पर डायवर्ट किया जायेगा।
2. आगरा की तरफ से आने वाले भारी वाहन नये बाईपास पुल के नीचे से डायवर्ट होंगे।
3. मथुरा की तरफ से आने वाले भारी वाहन नये बाईपास पुल से डायवर्ट होंगे।
4. बुलंदशहर की तरफ से आने वाली रोडबेज बस मसूदाबाद बस अड्डे तक आएगी, जबकि भारी वाहन सारसौल चौराहे से डायवर्ट होंगे।
5. अतरोली रोड से क्वार्सी चौराहा की तरफ आने वाले भारी वाहनों को एफएम टॉवर तिराहे, एटा चुंगी चौराहे की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
यह रहेगा आंतरिक डायवर्जन
1. शोभायात्रा प्रारंभ होने के समय रसलगंज चौराहे से कोई भी वाहन मालगोदाम तिराहे की तरफ जाने नही दिया जायेगा।
2. शोभायात्रा का प्रथम भाग मालगोदाम तिराहे पर आने से पूर्व एटा चुंगी की तरफ से आने वाले वाहनों को छर्रा पुल से अचलताल की तरफ नहीं आने दिया जायेगा। यह वाहन रेलवे स्टेशन रामघाट रोड की तरफ डायवर्ट किये जाएंगे।
3. रामघाट रोड से आने वाले वाहन मीनाक्षी पुल से रेलवे स्टेशन एवं छर्रा पुल की तरफ डायवर्ट किये जायेंगे।
4. शोभायात्रा का प्रथम भाग मामूभांजा तिराहे पर पहुंचने पर आगरा मथुरा रोड की तरफ से आने वाले वाहनों को हाथरस अड्डे, मदारगेट चौराहे से होते हुये जीटी रोड अचलताल की तरफ डायवर्ट किया जायेगा।
विज्ञापन

5. मदारगेट चौराहे से कंपनीबाग बस अड्डा तक नो ट्रैफिक जोन रहेगा।
शाम को तिकौना पार्क पर होगी महाआरती
महर्षि वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में आज (रविवार) महर्षि वाल्मीकि सेना द्वारा रामलीला ग्राउंड के सामने तिकोना पार्क पर शाम साढ़े पांच बजे से 2100 दीपों से महाआरती की जाएगी। इसी के साथ यहां शोभायात्रा में शामिल होने वाली सभी झांकियों का सम्मान भी किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष राहुल चेतन ने बताया कि एसएसपी, नगर निगम आयुक्त, हाथरस सांसद, खैर विधायक, राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति को सम्मान के लिए आमंत्रित भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें