फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में अपराध का बोलबाला, दिल्ली में हो रहा विकास

विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह द्वारा कार्यकर्ता संवाद में उपस्थित कार्यकर्ता। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अपराध का बोलबाला है, जबकि दिल्ली में विकास की गंगा बह रही है।
विज्ञापन

शनिवार को आरएएफ रोड पर जिला कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में शामिल होने आए प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में खूब जोश भरा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को जनहित मुद्दों पर आवाज बुलंद करनी होगी। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश में हत्या, बलात्कार, लूटपाट, गोरक्षा के नाम पर शोषण आम बात है। शिक्षा की स्थिति बदहाल है। व्यापार की स्थिति चौपट हो चुकी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रदेश की जनता भी दिल्ली की केजरीवाल सरकार जैसा सुशासन चाहती है। इसलिए पंचायत चुनाव में प्रत्याशी उतारकर पार्टी अपने अभियान की शुरुआत करेगी।
विज्ञापन

प्रदेश महासचिव दिनेश सिंह पटेल ने कहा कि हमें बूथ स्तर तक अपने संगठन को तैयार कर भविष्य की चुनौतियों का सामना कर सफलता हासिल करनी है। छात्र संगठन के प्रदेश अध्यक्ष वंशराज दुबे ने कार्यकर्ताओं को मजबूत संगठन व संगठन विस्तार के गुर बताए। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष परवेज अली खान ने की। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सतीश चंद्र शर्मा, सचिव हेमेंद्र कुमार, महिला अध्यक्ष रेनू तिवारी, जाकिर खान, कामिल खान, नदीम अंजुम, डॉ. शबाना, सरदार करतार सिंह, संजीव कौशिक, रवेंद्र पाल, ठा. नरेंद्र सिंह, स्वालीन सैफी, फिरोज, संतोष कुमारी, मोनिका, शहनाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें