फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: अतरौली में चौराहों पर ट्रैफिक व्यवस्था बेपटरी

विज्ञापन
अतरौली के अवंतीबाई चौराहे पर जाम में फंसे वाहन। संवाद  - फोटो : samvaed
विज्ञापन
कस्बे के चौराहों पर ट्रैफिक व्यवस्था बेपटरी है। जाम की समस्या लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। अवंतीबाई चौराहा और पैंठ चौराहा पर रोजाना घंटों जाम लगता है, जिससे वाहन रेंग-रेंगकर चलते हैं। लोग समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाते हैं।
विज्ञापन

रामघाट-कल्याण मार्ग पर स्थित अवंतीबाई और पैंठ चौराहों पर सुबह से शाम तक जाम रहता है। छोटे-बड़े वाहन फंस जाते हैं, जिससे एंबुलेंस को भी निकलने में परेशानी होती है। छर्रा अड्डा और बहरावद की पुलिया का भी यही हाल है। इस मार्ग से कासगंज, एटा, बुलंदशहर होते हुए दिल्ली और लखनऊ तक भारी वाहन जाते हैं। भारी आवाजाही के कारण यहां भी घंटों जाम लगा रहता है, जिससे ट्रक और बसें कतार में खड़ी रहती हैं।
जिपं सदस्य पुष्पेंद्र लोधी ने यातायात व्यवस्था की कमी और अतिक्रमण को समस्या का कारण बताया। उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चों, मरीजों और दफ्तर जाने वालों को सबसे अधिक परेशानी होती है। जाम में फंसने से लोगों का समय और ईंधन दोनों बर्बाद हो रहा है। युवा पहल अध्यक्ष इंजीनियर हिमांशु मित्तल गुप्ता और नरेंद्र ने प्रशासन को पत्र लिखा है। उन्होंने चौराहों पर यातायात सिग्नल, पुलिस तैनाती और अतिक्रमण हटाने की मांग की है, जिस पर कोतवाल राजीव कुमार ने निदान का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें