फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः रामघाट रोड पर गजब इंतजाम, सुबह से शाम तक लगा रहा जाम

विज्ञापन
रामघाट रोड पर पीएसी के पास लगा जाम। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
रामघाट रोड पर पीएसी के पास पेट्रोल पंप के सामने हो रहे एक से डेढ़ फुट गहरे गड्ढों में पानी भरने से यहां तालाब बन गया है। जिसमें दोपहिया वाहन डगमगा रहे हैं और चौपहिया वाहन भी हिचकोले खा रहे हैं। गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं होने से अंधेरे में हालात और बदतर हो रहे हैं। यहां कभी भी कोई बड़ा वाहन पलटने से बड़ा हादसा हो सकता है। बीते दो महीने से यहां पर यही स्थिति बनी हुई है। लगातार शिकायतें होने के बाद भी पीडब्ल्यूडी और अलीगढ़ विकास प्राधिकरण की ओर से अभी तक कोई ठोस उपाय नहीं किया गया है। ये आलम तब है, जब खुद जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बीती उद्योग बंधु की बैठक में इस समस्या को दूर करने की जिम्मेदारी एडीए को दी थी।
विज्ञापन

इस जगह पर दोनों ओर की जगह ऊंची होने से पानी बीच सड़क में भर रहा है। उस पर बरसात का पानी भी वहीं पर जमा हो रहा है। जिससे गहरे गड्ढे दिखाई नहीं पड़ रहे हैं। पीडब्ल्यूडी ने यहां ईंट डाल कर गड्ढे को अस्थायी रूप से भरने का काम शुरू किया, लेकिन र्ये इंटें वाहनों के रास्ते पर रोड़ा बन रही हैं। छोटे वाहन इन ईंटों के कारण इधर-उधर डगमगा जाते हैं जिससे उनके गिरने का खतरा बढ़ गया है। इसी वजह से यहां दो दिन से जाम लग रहा है। रविवार से सोमवार की देर रात तक यहां जाम लगा रहा। इस बीच पुलिस भी नहीं दिखी। जिससे वाहनों की लगभग एक किमी लंबी कतार पूरे दिन लगी रही। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी और अलीगढ़ विकास प्राधिकरण के अधिकारियों से वार्ता करने पर पता चला कि अभी तक कोई काम शुरू करने की नौबत नहीं आई है क्योंकि बजट नहीं मिला है।
उत्तराखंड, बरेली व मुरादाबाद को जोड़ती है रामघाट रोड
जिले की सबसे व्यस्ततम और प्रमुख सड़कों में शुमार रामघाट रोड उत्तराखंड, बरेली, मुरादाबाद को भी जोड़ती है। यही नहीं, प्रदेश सरकार में पूर्व सीएम कल्याण सिंह, मंत्री संदीप सिंह, एटा सांसद राजवीर सिंह राजू, भाजपा जिलाध्यक्ष चौ. ऋषिपाल सिंह सहित कई दिग्गज नेताओं का भी इसी सड़क से आवागमन होता रहता है। तालानगरी औद्योगिक अस्थान के अधिकांश कारोबारी, उनका स्टाफ, कारीगर भी इससे रोजाना जूझ रहे हैं। इस सड़क का बुरा हाल तब है, जब जिले के नोडल अधिकारी पीडब्ल्यूडी के प्रमुख सचिव नितिन रमेश गोकर्ण हैं। इसके बावजूद सड़क को दुरुस्त नहीं किया जा रहा है। लोगों को परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

रामघाट रोड पर पीएसी के पेट्रोल पंप के सामने जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए शासन को लगभग साढ़े चार करोड़ रुपये का प्रस्ताव बना कर भेजा गया है। बजट की मंजूरी होते ही काम शुरू करा दिया जाएगा। इस सड़क के दोनों ओर से एक अस्थायी नाला बनाने केलिए मंगलवार को जेसीबी लगा कर काम कराया जाएगा। जिससे पानी न भरे और लोगों को जलभराव से बचाया जा सके। यहां ईंट डलवाई गई थी, लेकिन बरसात की वजह से पानी की मात्रा बढ़ने से समस्या बढ़ गई है।
-एके शर्मा, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी।
जिलाधिकारी ने इस सड़क को दुरुस्त करने, नाले बनाने के लिए निर्देश दिया था। इस संबंध में वार्ता हो चुकी है। मंगलवार को एडीए उपाध्यक्ष और सचिव से इस संबंध में निर्देश लेकर आगे की कार्रवाई होगी। जल्द से जल्द लोगों को जलभराव से राहत दिलाई जाएगी।
विज्ञापन

- डीएस भदौरिया, एक्सईएन अलीगढ़ विकास प्राधिकरण।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें