फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाएं तो जाएं कहां: अलीगढ़ शहर में है जाम का झाम, रोजाना फंस रहे ढाई लाख लोग, वैकल्पिक रास्ते भी बंद

Sat, 27 Dec 2025 12:50 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

निर्माण कार्यों के चलते अलीगढ़ शहर में कई जगह पर जाम मिल जाता है। कई बार वैकल्पिक रास्ते भी बंद नजर आते हैं।
विज्ञापन
मैरिस रोड पर चल रहे निर्माण कार्य के दौरान लगे जाम में फंसे वाहन व राहगीर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आप रामघाट रोड के रास्ते क्वार्सी चौराहे की तरफ जा रहे हैं, तो जरा रुकिए, अपनी गाड़ी के साथ अपना धैर्य भी साथ लेकर चलें। यहां पर दो किलोमीटर के क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर छह जगह चल रहे बड़े निर्माण कार्यों के चलते प्रतिदिन गुजरने वाले ढाई लाख लोग रोजाना जाम के चक्रव्यूह में फंस रहे हैं। उनके लिए वैकल्पिक रास्ते भी बंद हैं।

विज्ञापन


अभी दो महीने तक यहां यही स्थिति रहने वाली है। निर्माण के चलते रास्ते बंद कर दिए हैं। गलियों के मुहाने भी ब्लॉक कर दिए हैं। यहां चल रहे निर्माण के चलते वायु गुणवत्ता भी बहुत खराब हो गई है। शुक्रवार को भी एक्यूआई 674 पर पहुंच गया जो बेहद खतरनाक स्तर है।

क्या कहते हैं जाम में फंसने वाले

एक साथ सारे रास्तों को ब्लॉक कर देना दूरदर्शिता नहीं। योजना का अभाव है। आम आदमी का समय, पेट्रोल और मानसिक स्वास्थ्य, तीनों ही बर्बाद हो रहे हैं। - जितेंद्र शर्मा, कयामपुर

विज्ञापन

सड़कों का निर्माण भी कछुआ गति से हो रहा है। मैरिस रोड से केला नगर रोड पिछले डेढ़ वर्ष से बन रही है। अभी चार महीने और लगने की बात कह रहे हैं। - डॉ. अमृता सिन्हा, मानसरोवर
सड़क बन रही है ऐसा लग नहीं रहा। लग रहा है लोगों को घर में कैद करने की साजिश है। दो महीने क्या उड़कर ऑफिस जाएंगे- मो. अरशद, एकता नगर
बिना किसी वैकल्पिक रास्ते की व्यवस्था किए निर्माण शुरू कर दिया गया है। ऐसे में दोदपुर-केलानगर रोड का शिलान्यास कर दिया। रेंग रहे यातायात का गला घोंट दिया है। - इमरान राजा, मैरिस रोड
जितने भी निर्माण कार्य चल रहे हैं, उनकी निगरानी के लिए सतर्कता टीम गठित की है जो प्रत्येक सप्ताह उनके कार्य की प्रगति देख रही है। जहां भी निर्माण पूरा हो जा रहा है, वहां से हल्के वाहनों को गुजरने दिया जा रहा है। कार्यदायी संस्था को चेतावनी दी है कि वह निर्धारित समय में काम पूरा करें। - प्रेम प्रकाश मीणा, नगर आयुक्त

विज्ञापन

यह हो रहे निर्माण - कब होगा पूरा - कार्यदायी संस्था

1- 71 करोड़ रुपये से क्वार्सी चौराहे पर हो रहा फ्लाईओवर निर्माण, मार्च 2026 में पूरा होगा-सेतु निगम
2- 26 करोड़ रुपये से क्वार्सी चौराहे से मीनाक्षी पुल तक सीसी सड़क निर्माण, मार्च 2026 तक पूरा होगा- नगर निगम
3- नौ करोड़ रुपये से मैरिस रोड चौराहे से केला नगर चौराहे तक सीसी सड़क निर्माण, फरवरी 2026 में पूरा होगा- नगर निगम
4- 22 करोड़ रुपये से एडीए कार्यालय से लेकर स्वर्ण जयंती नगर होकर बाईपास तक सड़क निर्माण, जून 2026 में पूरा होगा-नगर निगम
5- 20 करोड़ रुपये से क्वार्सी चुंगी से लेकर दोदपुर ख्वाजा गार्डन तक सीसी सड़क निर्माण, जून 2026 में पूरा होगा- नगर निगम
6- आठ करोड़ रुपये से मैरिस रोड से केला नगर, जीवनगढ़ होकर जाफरी ड्रेन तक अंडरग्राउंड ड्रेनेज, मार्च 2026 तक पूरा होगा - स्मार्ट सिटी

अगर क्वार्सी चौराहे से सेंटर प्वाइंट जाना है तो..विकल्प भी नहीं
पहला विकल्प - वह क्वार्सी चौराहे से क्वार्सी चुंगी, केला नगर, मैरिस रोड होकर पहुंचे, लेकिन अब यहां पर सभी जगह निर्माण कार्य चल रहा है। बल्कि रामघाट रोड पर एक लेन बंद ही कर दी गई है।
दूसरा विकल्प - वह क्वार्सी चौराहे से सीधे किशनपुर तक पहुंचे। फिर टी प्वाइंट से सेंटर प्वाइंट की ओर, लेकिन चौराहे से किशनपुर तक एक लेन पर सीसी निर्माण का कार्य
तीसरा विकल्प - क्वार्सी चौराहे से थोड़ा बाईपास की ओर जाकर गलियों में होकर रामबाग तक पहुंचें, अगर यहां क्वार्सी चुंगी की ओर वाले कट पर आएंगे तो यह बंद है। यहां पर दो कट हैं जो बंद हैं। आगे चलकर गोविला गैस गोदाम वाला कट बंद हैं। इस रास्ते पर केवल दोपहिया वाहन गुजर सकते हैं, उनके लिए भी कट नहीं हैं।
चौथा विकल्प- अब केवल क्वार्सी बाईपास के जरिए धौर्रा पुलिया होकर सिविल लाइन पहुंचने और वहां से सेंटर प्वाइंट पहुंचने का ही रास्ता बचता है जो बेहद लंबा है और समय लेता है। इसके लिए भी वाहन चालकों को बताया नहीं गया है।

हवा की सेहत बिगाड़ रहा निर्माण कार्य, पिछले सात दिन का एक्यूआई
20 दिसंबर - 343
21 दिसंबर - 292
22 दिसंबर - 337
23 दिसंबर - 378
24 दिसंबर - 265
25 दिसंबर- 544
26 दिसंबर- 674
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें