दक्षिण कोरिया की प्रतिनिधि मिसेज वी का स्वागत करते नगर आयुक्त सत्यप्रकाश पटेल।
- फोटो : Amar Ujala
दक्षिण कोरिया की तर्ज और तकनीक से शहर की चरमराती ट्रैफिक व्यवस्था को पटरी पर लाने की योजना बनाई जा रही है। इससे यातायात सुगमता और सुरक्षा, दोनों ही मकसद पूरे होंगे। इस योजना पर ठोस काम होने की संभावना तलाशने के लिए साउथ कोरिया का प्रतिनिधि मंडल आया और इस तकनीक में सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस संबंध में एक प्रिजेंटेशन भी दिखाया गया।
साउथ कोरिया के प्रतिनिधि मंडल में मिस बैंग ही वी, जुलियन ली औरा सिंका शामिल थे। प्रिजेंटेशन में दिखाया गया कि शहर में एक स्थान पर बड़ा कंट्रोल रूम बनेगा। बहुत बड़े डिस्प्ले पर शहर के विभिन्न हिस्सों पर कैमरे की मदद से ट्रैकिंग की जाएगी। अगर कहीं जाम लगा है तो उससे पहले ही ट्रैफिक को डायवर्ट किया जा सकेगा। इस बात को यूं समझ सकते हैं कि एक बड़ी स्क्रीन पर शहर के पूरे रास्ते और उनकी स्थिति दिखाई दे रही होगी। इससे सुरक्षा का एक बड़ा मकसद भी हल होगा। यह प्रिजेंटेशन बहुत सराहा गया। इस अवसर पर नगर आयुक्त सत्य प्रकाश, जोनल अधिकारी अजीत कुमार राय, राजेश कुमार गुप्ता, देशदीपक, अहसान रब आदि साथ थे।