फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों पर मुकदमे के विरोध में व्यापारियों ने थाने का किया घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
रघुवीरपुरी में तीन दिन पहले फायरिंग की घटना के आरोपियों पर मुकदमे के विरोध में अलीगढ़ उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने बन्नादेवी थाने का घेराव किया। रविवार शाम थाने पहुंचे व्यापारी नेता आरोपियों की ओर से मुकदमा दर्ज करने की पैरवी कर रहे हैं। इस दौरान पुलिस से काफी गहमा-गहमी हुई। बाद में इंस्पेक्टर स्तर से जांच के आधार पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया।
विज्ञापन

व्यापार मंडल युवा शाखा के प्रदेश चेयरमैन मानव महाजन, महानगर अध्यक्ष भूपेंद्र वार्ष्णेय की अगुवाई में पहुंचे व्यापारी नेताओं ने तीन दिन पुरानी घटना में महामंत्री दिनेश अग्रवाल व उपाध्यक्ष नवीन कुमार पर फायरिंग घटना में दर्ज मुकदमे को झूठा करार दिया। यह भी कहा कि बेवजह गिरफ्तारी का दबाव बनाया जा रहा है। नामजद निर्दोष हैं। इस दौरान नामजद पक्ष की ओर से भी मुकदमा दर्ज कराने का दबाव बनाया। बाद में इंस्पेक्टर के जांच के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब ये लोग यहां से गए।
इंस्पेक्टर बन्नादेवी रामकुंवर सिंह के अनुसार मामले में उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई तय होगी। इस मौके पर काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। वहीं व्यापारियों की ओर से 24 घंटे में निर्णय न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें