फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: दौधपुर की सड़क में भ्रष्टाचार का आरोप, व्यापारियों ने दिया धरना

विज्ञापन
प्रदर्शन करते हुए व्यापारी ज्ञापन सौंपते हुए। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
मजिस्ट्रेटी जांच, मुकदमा दर्ज करने और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

अलीगढ़। सीएम ग्रिड योजना के तहत करीब 24 करोड़ रुपये की लागत से बनी दौधपुर की 1.2 किलोमीटर लंबी सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए व्यापारियों ने नगर निगम के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता इंजीनियर आगा यूनुस के नेतृत्व में व्यापारियों ने जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपकर मजिस्ट्रेटी जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।
आगा यूनुस ने आरोप लगाया कि निर्माण के कुछ समय बाद ही सड़क जगह-जगह से फटने लगी। शिकायत के बावजूद नगर निगम ने ध्यान नहीं दिया और सड़क को बार-बार तोड़कर मरम्मत की गई। इससे क्षेत्र में जाम की समस्या बनी हुई है और व्यापारियों का कारोबार प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों ने मांग की कि एक तरफ इंटरलॉकिंग का काम पूरा होने के बाद ही दूसरी तरफ सड़क बनाई जाए। आगा यूनुस ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज कर भूख हड़ताल की जाएगी। प्रदर्शन में व्यापार मंडल अध्यक्ष राशिद, कांग्रेस नेता नवेद खान और सपा नेता काशिफ आबादी समेत बड़ी संख्या में दुकानदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें