बाजार में खरीदारी करने गई युवती के साथ छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है, आरोप है कि शादी का दबाव बनाने का विरोध करने पर युवक ने अपने साथियों के साथ युवती और उसके भाई को पीट दिया।
अलीगढ़ के अमीरनिशां बाजार में खरीदारी करने गई युवती के साथ छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि शादी का दबाव बनाने का विरोध करने पर युवक ने अपने साथियों के साथ युवती और उसके भाई को पीट दिया।
विज्ञापन
सासनी गेट क्षेत्र की युवती अपने भाई के साथ बाजार गई थी। आरोप है कि वहां अचलेश्वर मंदिर के पुजारी रजत गोस्वामी ने साथियों के साथ उसे रोककर शादी करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर छेड़छाड़ और मारपीट की।
सीओ सर्वम सिंह के मुताबिक बीच-बचाव करने पहुंचे भाई को भी पीटा गया। शोर सुनकर दुकानदार जुटे तो आरोपी धमकी देकर भाग गए। सिविल लाइंस पुलिस ने नामजद आरोपी समेत चार अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।