फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: ट्रैक्टर ने माेपेड में मारी टक्कर, दो भाइयों की मौत, एक घायल

Mon, 20 Feb 2023 05:01 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ में गंगीरी के भिलेट राम नगर निवासी 10 वर्षीय रोहित कुमार पुत्र गणेश, 14 वर्षीय छोटे लाल पुत्र भीमसेन और रणजीत पुत्र सन्तोष मोपेड पर गांव से दोपहर 2 बजे के करीब तेहरा मोड़ पर कुछ समान लेने जा रहे थे। तभी रेता से भरे ट्रैक्टर ने रौंद दिया और वहां से चला गया। 
विज्ञापन
मृतक बच्चे - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीन भाई एक मोपेड पर सवार होकर सामान लेने जा रहे थे, तभी एक रेता से भरे ट्रैक्टर ने मोपेड को टक्कर मार दी। सड़क दुर्घटना में दो भाइयों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया।

विज्ञापन

अलीगढ़ में गंगीरी के भिलेट राम नगर निवासी 10 वर्षीय रोहित कुमार पुत्र गणेश, 14 वर्षीय छोटे लाल पुत्र भीमसेन और रणजीत पुत्र सन्तोष मोपेड पर गांव से दोपहर 2 बजे के करीब तेहरा मोड़ पर कुछ समान लेने जा रहे थे। तभी रेता से भरे ट्रैक्टर ने रौंद दिया और वहां से चला गया। 

दोनों बच्चों  रोहित और छोटे लाल की मौके पर ही मौत हो गई और रणजीत घायल हो गया। दो बच्चों के मौत की खबर पर गा्ंव में मातम छा गया। ग्रामीणों ने तेहरा मोड से बरला को जाने वाले रोड पर जाम लगाया। गांव के लोग शवों को उठने नहीं दे रहे थे, ग्रामीण टक्कर मारकर भागे ट्रैक्टर को पकड़ने की मांग पर अड़े रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें