फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: फसल अवशेष में लगी आग की चपेट में आया ट्रैक्टर

विज्ञापन
गोंडा के गांव बसौली में आग की चपेट में आने से जला ट्रैक्टर। स्रोत : ग्रामीण - फोटो : samvad
विज्ञापन
गांव बसौली में सोमवार दोपहर फसल अवशेष जलाने के लिए लगाई गई आग की चपेट में आए ट्रैक्टर में आग लग गई। सूचना पाकर पुलिस और दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

हल्का प्रभारी एसआई सत्यभान सिंह ने बताया कि बसौली निवासी सत्यपाल ने अपने खेत में गेहूं की फसल के अवशेषों को जलाने के लिए आग लगाई थी। तेज हवा के कारण आग विकराल हो गई तो गांव का ही अंशुल अपना ट्रैक्टर लेकर वहां आ गया तथा आग को आगे बढ़ने से रोकने के लिए खेत की जुताई करने लगा। बढ़ती आग ने ट्रैक्टर को अपनी चपेट में ले लिया और उसमें आग लग गई, जिसे देख चालक ने कूद कर अपनी जान बचाई। घटना में ट्रैक्टर के दोनों पिछले टायर जल गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें