प्रयागराज के महाकुंभ से लौट रही टूरिस्ट बस ने यमुना एक्सप्रेसवे पर पहले से खड़ी बस में टक्कर मार दी। टक्कर से दो लोगों की मौत हो गई और 12 लोग घायल हुए हैं। घायलों का जेवर के कैलाश अस्पताल में उपचार चल रहा है।
टप्पल क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे पर सुबह तड़के 5.30 बजे हादसा हो गया। प्रयागराज के महाकुंभ से लौटते समय जेवर टोल से पहले यमुना एक्सप्रेसवे के 46वें पॉइंट पर सवारियों से भरी बस सड़क पर खड़ी थी। यात्रियों से भरी टूरिस्ट बस ने पीछे से उसे खड़ी बस में टक्कर मार दी। टक्कर से टूरिस्ट बस में सवार दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में 12 यात्री घायल हुए हैं। सभी घायलों को जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार टूरिस्ट बस HR38AH1818 कुम्भ मेल प्रयागराज से बलम्भगढ जा रही थी, जिसमें 16 सवारी मौजूद थीं। यमुना एक्सप्रेसवे पर खड़ी बस UP80FT9323 में पीछे टक्कर मार दी।