फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: 50 छात्र-छात्राओं ने किया मंगलायतन तीर्थ का शैक्षणिक भ्रमण

विज्ञापन
शैक्षणिक भ्रमण के लिए रवाना होते हुए विद्यार्थी स्रोत सूचना विभाग
विज्ञापन

विज्ञापन
मंडलायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर दल को किया रवाना, पर्यटन प्रतियोगिताओं के विजेता हुए शामिल

अलीगढ़। विश्व पर्यटन दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता 50 छात्र-छात्राओं को गुरुवार को मंगलायतन का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। मंडलायुक्त ओपी आर्य ने आयुक्त कार्यालय से भ्रमण दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को स्थानीय पर्यटन स्थलों की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत से परिचित कराना है।

विश्व पर्यटन दिवस के क्रम में 27 सितंबर से छह अक्टूबर तक जिले के विभिन्न विद्यालयों में गठित पर्यटन क्लबों के सदस्यों के बीच प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थीं। चिरंजीलाल कन्या इंटर कॉलेज में हुई इन प्रतियोगिताओं में पोस्टर एवं पर्यटन स्थलों की पेंटिंग, टूरिज्म फोटोग्राफी, रील मेकिंग, पर्यटन क्विज और निबंध लेखन शामिल रहे। इनमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को शैक्षणिक भ्रमण के लिए चुना गया।
विज्ञापन


इस अवसर पर मंडलायुक्त ओपी आर्य ने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों को प्रदेश और जिले की समृद्ध सांस्कृतिक, ऐतिहासिक एवं धार्मिक विरासत को जानने का अवसर मिलता है। युवा पीढ़ी स्थानीय पर्यटन स्थलों के महत्व को समझेगी तो उनके संरक्षण और पर्यटन विकास में भी उसकी भागीदारी बढ़ेगी।

भ्रमण में चिरंजीलाल कन्या इंटर कॉलेज, संस्कृत कन्या इंटर कॉलेज, चंपा अग्रवाल कन्या इंटर कॉलेज, धर्म समाज इंटर कॉलेज और नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज के विजेता छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। मंगलायतन पहुंचकर विद्यार्थियों ने उसके सांस्कृतिक एवं धार्मिक महत्व की जानकारी प्राप्त की। उनके साथ संबंधित विद्यालयों के शिक्षक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अनुपम श्रीवास्तव ने बताया कि पर्यटन क्लबों के माध्यम से विद्यार्थियों को पर्यटन गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इससे वे अपनी स्थानीय विरासत को जानने के साथ उसे व्यापक पहचान दिलाने के लिए भी प्रेरित होंगे। कार्यक्रम में नोडल अधिकारी शिल्पी अनुज, पर्यटन विभाग के कर्मचारी और शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें