फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: सात विधानसभा में हैं कुल 27.59 लाख मतदाता, 50 हजार से अधिक के नाम सूची से हटाए, सर्विस वोटर्स बढ़े

Mon, 22 Jan 2024 10:26 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ में पहले कुल मतदाता 27,19,598 थे, जो अब बढ़कर 27,59,211 हो गए हैं। जनसंख्या के अनुपात में 58.78 प्रतिशत से बढ़ कर अब 59.64 प्रतिशत मतदाता हो चुके हैं। इसमें 0.86 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई हैै। 18-19 आयु वर्ग के नए मतदाताओं में 24791 की वृद्धि दर्ज हुई है। प्रति 1000 मतदाताओं के सापेक्ष 876 महिला मतदाता हैं।
विज्ञापन
अलीगढ़ डीएम इंद्र विक्रम सिंह - फोटो : सूचना विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हर वर्ष 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। अलीगढ़ जिले में 14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिला मुख्यालय से लेकर सभी तहसील मुख्यालयों पर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया जाएगा। इस दौरान बुजुर्ग एवं युवा मतदाताओं को सम्मानित भी किया जाएगा। 

विज्ञापन


25 जनवरी 1950 को भारत निर्वाचन आयोग की स्थापना हुई थी। वर्ष 2011 में इसे राष्ट्रीय मतदाता दिवस घोषित किया गया। इसका उद्देश्य मतदाताओं के पंजीकरण में वृद्धि करना, विशेषकर युवा मतदाताओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करना है। जिला निर्वाचन अधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि पहली जनवरी 2024 को आधार मानते हुए विधानसभा निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 27 अक्तूबर 2023 से प्रारंभ हुआ था। जिसका अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। पहले कुल मतदाता 27,19,598 थे, जो अब बढ़कर 27,59,211 हो गए हैं। 

जनसंख्या के अनुपात में 58.78 प्रतिशत से बढ़ कर अब 59.64 प्रतिशत मतदाता हो चुके हैं। इसमें 0.86 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई हैै। 18-19 आयु वर्ग के नए मतदाताओं में 24791 की वृद्धि दर्ज हुई है। प्रति 1000 मतदाताओं के सापेक्ष 876 महिला मतदाता हैं। 50159 ऐसे मतदाताओं का चिन्हांकन किया गया है, जो एक से अधिक स्थानों पर दर्ज थे, उन सभी के नाम अपमार्जित किए गए। 25,788 मतदाताओं के फार्म-8 भरवाकर खामियों को दूर किया गया है। 45,749 मतदाता फोटो पहचान पत्रों का वितरण कर दिया गया है। 

विज्ञापन

लोकतंत्र ने सभी को मतदान करने का अधिकार दिया है। सभी को इसमें बढ़चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। इसलिए जनता की जिम्मेदारी बनती है कि वो अपने नेतृत्वकर्ता का चयन सही प्रकार से करें। यह तभी संभव होगा जब हर व्यक्ति मतदान के लिए आगे बढ़े। जितना अधिक मतदान होगा उतनी ही सशक्त सरकार होगी। -इंद्रविक्रम सिंह, जिलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें