फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: टेट की अनिवार्यता के विरोध में निकाला मशाल जुलूस

विज्ञापन
मशाल जुलूस निकालते अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के पदा​धिकारी। - फोटो : samvad
विज्ञापन
अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के तत्वावधान में सोमवार को पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट) की अनिवार्यता लागू किए जाने के विरोध में मशाल जुलूस निकाला गया। शिक्षकों ने चेतावनी दी कि यदि यह अव्यावहारिक आदेश वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन अब देश की राजधानी दिल्ली में होगा।
विज्ञापन



बड़ी संख्या में शिक्षक आंबेडकर पार्क घंटाघर पर एकत्रित हुए। मशाल जुलूस जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर संपन्न हुआ। जुलूस में अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासभा के विभिन्न संगठन अटेवा, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ , माध्यमिक शिक्षक संघ, टीचर सेल्फ केयर टीम शामिल रही। इस अवसर पर संयोजक मयंक यादव, अटेवा के प्रांतीय संगठन मंत्री डॉ. भूरी सिंह, जिलाध्यक्ष नीरज पाठक, मंडल अध्यक्ष दिनेश कुमार, जिला संरक्षक रामध्यान यादव, जिला कोषाध्यक्ष राम प्रताप सिंह, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के मंडल अध्यक्ष तेजवीर सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें