टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर के दायरे रहने वाले लोगों के लिए 340 रुपये वाला मासिक पास अब 350 रुपये का हो जाएगा। 31 मार्च की रात 12 के बाद से यह नई दरें लागू हो जाएंगी।
नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) के गभाना टोल प्लाजा पर 31 मार्च की मध्यरात्रि से दस फीसदी टोल टैक्स बढ़ जाएगा। इस टोल प्लाजा से प्रतिदिन करीब 13 हजार से अधिक वाहन निकलते हैं।
विज्ञापन
टोल प्लाजा के मैनेजर इंद्रजीत चौधरी ने बताया कि अभी एक तरफ से कार, जीप अथवा वैन पर 190 रुपये का टैक्स लग रहा था, जो दस फीसदी बढ़ने के बाद 200 रुपये हो जाएगा। दूसरी तरफ से 300 रुपये हो जाएंगे। हल्के वाणिज्यिक वाहन अथवा मिनी वाहन में अभी 290 रुपये हैं, जो 305 रुपये और दूसरी तरफ से 460 रुपये हो जाएंगे।
ट्रक-बस अथवा दो धुरी वाले वाहन में अभी 585 रुपये और दूसरी तरफ से 925 रुपये, तीन धुरी वाले वाणिज्यिक वाहन में अभी 885 रुपये, अब 935 रुपये और दूसरी तरफ से 1400 रुपये लगेंगे। विशाल आकार के वाहन सात से अधिक धुरी वाले में 1155 की जगह 1220 रुपये और दूसरी तरफ से 1830 रुपये चार्ज होंगे।
विज्ञापन
टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर के दायरे रहने वाले लोगों के लिए 340 रुपये वाला मासिक पास अब 350 रुपये का हो जाएगा। 31 मार्च की रात 12 के बाद से यह नई दरें लागू हो जाएंगी। नई दरों की सूची टोल प्लाजा पर चस्पा करा दी गई हैं।