नुमाइश में टूटा पड़ा शौचालय का ताला।
- फोटो : CITY OFFICE
नुमाइश में इस समय भारी भीड़ पहुंच रही है। इसके बाद भी वहां जनता के लिए आवश्यक सुविधाओं का अभाव है। नुमाइश मैदान में बने स्थायी शौचालयों की स्थिति खराब है। महिला शौचालयों के गेट टूटे पड़े हैं। नगर निगम की ओर से कुछ स्थानों पर मोबाइल टॉयलेट की सुविधा देने का दावा किया गया है।
मगर, वह मैदान में कहां पर हैं, इसके बारे में किसी को जानकारी नहीं है। शौचालयों की इस स्थिति के चलते सबसे अधिक परेशानी मेले में आने वाली महिलाओं और बच्चों को हो रही है। ऐसा ही हाल कोविड हेल्प डेस्कों का है। किसी भी हेल्प डेस्क को ठीक से संचालित नहीं किया जा रहा है। इन पर न तो मास्क हैं और न ही सैनिटाइजर हैं। इतना ही नहीं, कई हेल्प डेस्कों पर तो कर्मचारी तक नहीं हैं।
आईटीआई रोड निवासी फरहान ने बताया कि वह परिवार को नुमाइश दिखाने आए थे, बच्चे को पेशाब लगी तो काफी देर तक शौचालयों की तलाश की गई। मगर, शौचालय नहीं मिला। बाद कृष्णांजलि सभागार के पास बने शौचालय की ओर जाना पड़ा।
नुमाइश में बंद पड़ा कोवडि हेल्प डेस्क।- फोटो : CITY OFFICE