अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार की शाम 5:30 बजे दीपों की रोशनी से अचल ताल जगमगा उठेगा।
दीप प्रज्ज्वलन के जरिये नारी के साहस को एक बार फिर प्रणाम किया जाएगा। वहीं, अचल ताल की सीढ़ियों पर दीप जलाकर महिला के होठों पर मुस्कान लाने का संकल्प पत्र भी भरा जाएगा।
कार्यक्रम को लेकर सबसे उत्साह है। कार्यक्रम में उड़ान सोसाइटी, हेल्पिंग हैंड सोसाइटी, अविरल धारा, गौरक्षा सेवा समिति, जेसीआई अलीगढ़ शाइन, रोटरी क्लब, भारत विकास परिषद, अलीगढ़ हेल्प लाइन सहित सामाजिक, सांस्कृतिक संगठन के पदाधिकारी व सदस्य शामिल होंगे।
हेल्थ सेंटर में होगा टॉक शो
अमर उजाला अपराजिता व हितैषी व जेसीआई महिला विंग के संयुक्त तत्वावधान में अर्बन प्राइमरी हेल्थ सेंटर पला रोड सासनी गेट में डॉ. अंशु सक्सेना व डॉ. शिल्पी गुप्ता की अगुवाई में शुक्रवार को दोपहर 3 बजे टॉक शो होगा। यह जानकारी मदर्स टच स्कूल की डायरेक्टर आरती मित्तल ने दी।े
नारी का होगा सम्मान
अमर उजाला अपराजिता व अलीगढ़ हेल्पलाइन की ओर से शुक्रवार शाम चार बजे समद रोड स्थित गनपत फास्ट फूड में समाज में उल्लेखनीय योगदान देने वालींमहिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी आयोजक रश्मि आनंद ने दी।
आज निकलेगी रैली
जेसीआई अलीगढ़ शाइन की ओर से शुक्रवार दोपहर 1 बजे से आगरा रोड स्थित मनी बैंक्यूट हॉल, आवास विकास से होते हुए सरस्वती स्कूल तक रैली निकलेगी। चार्टर प्रेेसिडेंट शिखा अग्रवाल ने बताया कि रैली में डॉ. आशा राठी, योग प्रशिक्षक ममता धर्मानी, बन्नादेवी एसएचओ अरुणा राय, सासनी गेट थानाध्यक्ष अनूप कुमार भारती व नाइन एंबेसडर शिखा अग्रवाल आदि शामिल होंगी।
इसके बाद महिला संबंधित गोष्ठी होगी। रैली के आयोजन में सरिता अग्रवाल, आरती राठी, संगीता अग्रवाल, नम्रता अग्रवाल, पारुल अग्रवाल, अर्चना जिंदल, शिवानी अग्रवाल, सोनल मित्तल, ऊषा अग्रवाल, प्रीती गुप्ता, शिवानी अग्रवाल आदि होंगी।