फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की जिंदगी में बदलाव में विज्ञान की भूमिका अहम

Fri, 08 Mar 2019 01:12 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
अमर उजाला अपराजिता रैली में अतिथि - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
जिला विज्ञान क्लब के तत्वावधान में व अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के सहयोग से बरौली रोड स्थित एचआई इंटर कॉलेज में दो दिवसीय ‘विज्ञान के लिए लोगों के लिए विज्ञान’ विषय पर थीम पर विज्ञान जागरूकता कार्यक्रम हुआ। महिलाओं के जीवन बदलाव में विज्ञान की अहम भूमिका है, जिस पर चर्चा हुई।
विज्ञापन


कार्यक्रम के समापन पर मुख्य अतिथि मंडलायुक्त अजयदीप सिंह ने कहा कि वैज्ञानिक जागरूकता के लिए समय-समय पर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित होते रहना चाहिए, ताकि समस्याआें को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से सुलझाया जा सके।

विशिष्ट अतिथि जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सत्यार्थी, प्रो. मोहम्मद अनीस ने विचार व्यक्त किए। जिला विज्ञान क्लब के जिला समन्वयक राजीव कुमार अग्रवाल ने अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन


जूनियर वर्ग के जल संरक्षण में एकता पब्लिक स्कूल की मुस्कान शाकिर, हिना खान प्रथम, एचआई इंटर कॉलेज के समर हुसैन द्वितीय, यूपीएस मडराक के दामिनी तृतीय स्थान पर रहीं। वायु प्रदूषण में एचआई कॉलेज के मोहम्मद गुफरान, दानिश प्रथम, यूपीएस राजनगर के मुमताज व सुहेल द्वितीय स्थान पर रहे।

ऊर्जा के उपयो एवं संरक्षण पर आधारित मॉडल में एचआई कॉलेज के मुमताज व शमा प्रथम, सनराइज पब्लिक स्कूल के उमंग कुमार द्वितीय, यूपीएस राजनगर के इंशा को सांत्वना पुरस्कार मिला। 

 सीनियर वर्ग के स्वच्छता व स्वास्थ्य में एचआई कॉलेज के अमान खान प्रथम, दानिश द्वितीय रहे। ठोस अपशिष्ट पर आधारित मॉडल एचआई कॉलेज की अदीबा राशिद प्रथम, सनराइज कॉलेज की दुर्गेश बघेल द्वितीय रहीं।

विज्ञान ड्रामा प्रतियोगिता में एचआई इंटर कॉलेज की काशिश जफर, जायदा निशा, नमरा, इकरा, मरियम, इलया प्रथम पुरस्कार मिला। वैज्ञानिक व्याख्यान में एचआई कॉलेज की आयशा को प्रथम पुरस्कार मिला। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की स्मृति सिंह को द्वितीय व एचआई इंटर कॉलेज की कशिश जफर को सांत्वना पुरस्कार मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें