कोरोना वायरस की चेन तोड़ने के लिए आज मंगलवार को जिले में संपूर्ण साप्ताहिक बंदी रहेगी। सिर्फ आवश्यक वस्तुओं जैसे दूध, फल, सब्जी की दुकानों को सुबह 7 से 11 और शाम को 4:30 से 7:30 बजे के बीच दो शिफ्टों में खोलने की छूट रहेगी। अन्य सभी प्रतिष्ठानों, दुकानों/बाजारों को बंद रखा जाएगा।
जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह की ओर से यह आदेश जारी किया गया है। सभी क्षेत्रीय मजिस्ट्रेटों और थाना इंस्पेक्टरों की जिम्मेदारी है कि वह बंदी के आदेश का पालन कराएंगे। आदेश की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
जिलाधिकारी ने बताया कि आपातकालीन सुविधाएं जैसे मेडिकल स्टोर, अस्पताल, पैथोलॉजी, गैस आपूर्ति, पेट्रोल पंप पर कोई प्रभाव नहीं पडे़गा। इसके अलावा, संपूर्ण अलीगढ़ के सभी बाजार बंद रहेंगे। क्षेत्रीय मजिस्ट्रेट, पुलिस की टीम थानावार निगरानी करेगी। किसी भी दुकानदार को इस आदेश की अवहेलना नहीं करने दी जाएगी।