अब आप प्राइवेट लैब में एंटीजन जांच करा सकते हैं। इसके लिए 250 रुपये खर्च करने होंगे। ट्रूनॉट जांच के लिए 1250 रुपये निर्धारित किए गए हैं। घर जाकर सैंपल लेने पर अधिकतम 200 रुपये अतिरिक्त लिए जा सकते हैं।
उत्तर प्रदेश चिकित्सा अनुभाग द्वारा एंटीजन एवं ट्रनॉट जांच की दरें निर्धारित की गई हैं। अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। कहा गया है कि एंटीजन जांच धनात्मक आने पर उसको कोविड-19 धनात्मक माना जाए एवं एंटीजन जांच की रिपोर्ट तत्काल व्यक्ति को उपलब्ध कराई जाए।
साथ ही व्यक्ति की आरटीपीसीआर जांच किसी भी दशा में न कराई जाए। यह आदेश एपिडेमिक डिजीज एक्ट 1897 (यथा संसोधित) एवं उत्तर प्रदेश लोक स्वास्थ्य एवं महामारी अधिनियमि-2020 के संगत धाराओं के अंतर्गत दंडनीय होगा।