प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था और प्रदेश अध्यक्ष अनीस राजा की गिरफ्तारी के विरोध में मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सद् बुद्धि के लिए दरगाह बरछी बहादुर में चादर चढ़ाई। साथ ही दुआ की गई।
विज्ञापन
इस मौके पर आशीष शर्मा, इसरार सोलंकी, शिवम यादव दीपेश वार्ष्णेय, सची अनमोल, मोनू सिंह, सचिन बघेल, कुमैल कादरी, मोहित यादव, हर्षवर्धन सिंह, राजकुमार शर्मा, सैफ चौधरी, आमिर आबिद, मुशर्रफ, तारिक पठान, दुर्गेश चौधरी, मोहित दुबे, आरपी सिंह, अशोक, हामिद, रजा खान आदि मौजूद रहे।