फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: हादसे रोकने को अलीगढ़ में चार कॉरिडोर के 157 इलाके चिन्हित, तलाशे जाएंगे दुर्घटनाओं के कारण

Sat, 24 Jan 2026 06:43 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अध्ययन रिपोर्ट के आधार पर एनएचएआई व लोनिवि उन पर सुधार व रोकथाम के प्रयास करेगी। साथ में दुर्घटना की सूचना पर एंबुलेंस आदि की सुविधा भी दिलाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
सड़क हादसे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ जिले में सड़क दुर्घटना के मामले में आंकड़ों के आधार पर चार प्रमुख मार्गों को गंभीर कॉरिडोर सूची में शामिल करते हुए इन मार्गों पर 157 गंभीर एरिया चिह्नित किए हैं। सड़क सुरक्षा समिति संबंधी बैठक में रखे गए इस प्रस्ताव पर इन सभी कॉरिडोर व एरिया पर अब दुर्घटना रोकथाम की दिशा में प्रयास होंगे। एनएचएआई व लोनिवि स्तर से दुर्घटना रोकथाम के लिए सुधार किए जाएंगे।

विज्ञापन


सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सेव लाइफ फाउंडेशन की सर्वे रिपोर्ट के आधार पर चार प्रमुख मार्ग गंभीर कॉरिडोर घोषित किए गए हैं। इन्हीं चारों कॉरिडोरों पर 157 गंभीर एरिया चिह्नित किए गए हैं। इन सभी पर एक दरोगा-दो सिपाही के साथ आरटीओ की एक टीम लगाई गई है, जो वहां दुर्घटना के कारणों पर अध्ययन करेगी।

अध्ययन रिपोर्ट के आधार पर एनएचएआई व लोनिवि उन पर सुधार व रोकथाम के प्रयास करेगी। साथ में दुर्घटना की सूचना पर एंबुलेंस आदि की सुविधा भी दिलाने के निर्देश दिए गए हैं। ये सब जिले में बढ़ती दुर्घटनाओं के ताजा आंकड़ों को ध्यान में रखकर किया जा रहा है।

अलीगढ़ जिले में चार गंभीर कॉरिडोर व उन पर 157 एरिया चिह्नित किए गए हैं। जिन पर दुर्घटना रोकथाम व सुधार के लिए लगातार प्रयास होंगे।-प्रवेश कुमार, एआरटीओ

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

स्कूल वाहनों पर अंकित नहीं क्षमता व गति

इस बैठक में स्कूल वाहनों की दुर्घटनाओं को लेकर विषय रखा गया कि स्कूल वाहनों पर उनकी क्षमता व गति अंकित नहीं रहती। अगर कोई वाहन क्षमता से अधिक व गति से अधिक चलता पाया जाए तो कोई भी व्यक्ति पुलिस को सूचना दे सके। इस व्यवस्था को भी तत्काल लागू कराने के निर्देश दिए। इस विषय में बृहस्पतिवार को पीएमश्री स्कूल के वाहन की दुर्घटना के बाद भी गंभीरता से कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।

गंभीर कॉरिडोर व एरिया
  • गभाना-अकराबाद के मध्य का मार्ग
  • इगलास-मथुरा रोड पर जिले का मार्ग
  • मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर दोनों ओर
  • छर्रा-अतरौली मार्ग भी इसमें शामिल
  •  इन मार्गों पर 157 गंभीर एरिया शामिल

दुर्घटनाओं के तुलनात्मक आंकड़े
  • 89 दुर्घटनाएं दिसंबर 2024 में, 41 मृत्यु
  • 132 दुर्घटनाएं दिसंबर 2025 में, 66 मृत्यु
  • 48.31 फीसदी दुर्घटनाएं एक माह में बढ़ीं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें