इस खबर से खबर में घर में कोहराम मच गया। गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घर पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है लेकिन सदमे से माता-पिता के साथ पत्नी पूजा का बार-बार बेहोश हो रहे हैं, वह बात करने की स्थिति में नहीं हैं। प्रशांत की हालत भी बदहवासी की है, वह सेना में अधिकारियों से बात कर बलिदानी मोनू के पार्थिव शरीर के आने के बारे में जानकारी कर रहा है लेकिन अब तक मिली जानकारी के अनुसार मोनू का पार्थिव शरीर शनिवार को आने की संभावना है।
मोनू की डेढ़ साल की बेटी है
परिजनों ने बताया कि सेना में नौकरी लगने के बाद दोनों भाइयों की शादी वर्ष 2023 में इगलास के गांव साथ बावनी निवासी दो सगी बहनों से हुई, जिसमें पूजा मोनू की ओर नेहा प्रशांत की पत्नी है। मोनू की डेढ़ साल की बेटी देविका है। मोनू करीब दो माह पूर्व ही छुट्टी लेकर गांव आने के बाद वापस गया था। इसके बाद प्रशांत 15 दिन से छुट्टी लेकर गांव में आया हुआ है। परिजनों का कहना था कि मोनू की तैनाती हमेशा सीमा के पास ही रहती थी।
परिजनों के मुताबिक मोनू का आखिरी बार फोन बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे आया था और मां और परिजनों ने बात करने के बाद पत्नी से बात की, बताते हैं कि इस दौरान मोनू ने कहा था कि पहाड़ इतने ऊंचे-ऊंचे हैं कि वह तेरा नाम ले ले कर ऊपर चढ़ रहा हूं।
यह है मामला
ज्ञात रहे जम्मू कश्मीर के डोडा जिले की 9,000 फीट ऊंचे खन्नीटॉप में मौसम खराब होने से सेना का वाहन दो सौ फीट गहरी खाई में गिर गया था, जिसमें 10 जवानों का बलिदान हुआ है, 11 घायल हुए है, जिनमें से 10 को एयरलिफ्ट कर ऊधमपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।