फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को चौकी में बैठाने का मामला गरमाया

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन भानु के राष्ट्रीय महासचिव प्रेमपाल सिंह को कासिमपुर पुलिस चौकी पर पुलिस द्वारा जबरन बैठाने का मामला गरमा गया है। इस मामले में संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल बृहस्पतिवार को पुलिस महानिरीक्षक से मिलने गया किंतु अवकाश पर होने के कारण उनसे मुलाकात नहीं हो पाई। इसके बाद प्रतिनिधि मंडल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर उन्हें घटना की सिलसिले वार जानकारी दी।
विज्ञापन

किसान नेताओं ने बताया कि गत आठ दिसंबर को राष्ट्रीय महासचिव प्रेमपाल सिंह चौहान को कासिमपुर पुलिस चौकी पर उस समय बैठाया गया, जब वह अपने किसी रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। उन्हें दोपहर साढ़े तीन बजे चौकी से छोड़ा गया।
उनके मना करने के बावजूद पुलिस ने उन्हें चौकी पर बैठाए रखा। उनका मोबाइल भी छीन लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि घटना की जांच कराई जाएगी। मुलाकात करने वालों में प्रदेश महासचिव डॉ शैलेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष भोले बाबा, रूप सिंह, जिला महासचिव नितिन शर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें