फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक संघ का चुनाव 20 दिसंबर को, अधिसूचना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा शिक्षक संघ का चुनाव 20 दिसंबर को होगा। चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है। चुनाव में विश्वविद्यालय से संबद्ध सहायता प्राप्त महाविद्यालय के शिक्षक मतदान करेंगे। वहीं, अध्यक्ष पद पर डीएस कॉलेज के डॉ. मुकेश भारद्वाज (निवर्तमान अध्यक्ष) व एसवी कॉलेज के डॉ. ओमवीर सिंह ने दावेदारी ठोंकी है। पिछले चुनाव में भी दोनों शिक्षक आमने-सामने थे।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी पूर्व अध्यक्ष औटा डॉ. रक्षपाल सिंह, बीवीआरआई बिचपुरी के प्राचार्य डॉ. एनके सिंह व सेंट जोंस कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि 18 दिसंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक नामांकन होगा। नामांकन पत्रों की जांच दोपहर 2:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगी। शाम 4 बजे नामांकन वापसी होगी। शाम 5 बजे प्रत्याशियों की अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी। चुनाव अधिकारी डॉ. रक्षपाल सिंह ने कहा कि मतदान 20 दिसंबर को सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा। मतगणना दोपहर 2:30 बजे से होगी। विश्वविद्यालय में करीब 13 सौ मतदाता हैं।
इन पदों पर होगा चुनाव
अध्यक्ष, उपाध्यक्ष (2 पुरुष, 1 महिला) महामंत्री, संयुक्त सचिव (एक-एक महिला-पुरुष) कोषाध्यक्ष, सदस्य फुफुक्टा-2 व 10 कार्यकारिणी सदस्य पद पर चुनाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें