फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: धूप से बचा, पर मौत से न बच सका, ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर गई जान

Sat, 10 Jun 2023 01:12 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

दोपहर ढाई बजे वह धूप से बचने के लिए मजदूर ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे जाकर बैठ गए। इसी दौरान चालक ने ट्रैक्टर चालू कर आगे बढ़ा दिया। ट्रॉली के पहिये के नीचे विजेंद्र का सिर कुचल गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
फैक्टरी में घटना की जानकारी करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासिमपुर रोड स्थित गायत्री स्टील फैक्टरी में शुक्रवार दोपहर धूप से बचने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे बैठे एक मजदूर की कुचलकर मौत हो गई। परिजनों ने फैक्टरी स्वामी को मौके पर बुलाने की मांग कर शव दो घंटे तक नहीं उठाने दिया और हंगामा करने लगे। शाम करीब पौने छह बजे तक सीओ अतरौली समेत कई थानों का पुलिस बल घटनास्थल पर मौजूद था, लेकिन पुलिस शव को कब्जे में नहीं ले सकी।

विज्ञापन


बरला थाना क्षेत्र के कौरह रघूपुरा गांव निवासी 40 वर्षीय विजेंद्र सिंह पुत्र भूरी सिंह बीते काफी सालों से तालानगरी की एलडीएस फैक्टरी में मजदूरी करते थे। भतीजे गौरव के अनुसार दो दिन पहले ही उन्हें साधू आश्रम क्षेत्र में कासिमपुर रोड स्थित स्टील फैक्टरी में काम करने भेज दिया गया। जहां शुक्रवार दोपहर ढाई बजे वह धूप से बचने के लिए ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे जाकर बैठ गए। इसी दौरान चालक ने ट्रैक्टर चालू कर आगे बढ़ा दिया। ट्रॉली के पहिये के नीचे विजेंद्र का सिर कुचल गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक भाग गया।

फैक्टरी में साथ काम करने वाले जितेंद्र ने परिजनों और पुलिस को घटना सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव उठाने का प्रयास किया तो परिजनों ने हंगामा करते हुए फैक्टरी मालिक के मौके पर आने के बाद ही शव को ले जाने की बात कही। सीओ अतरौली डॉ. कृष्ण गोपाल समेत कई थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।
विज्ञापन


शाम पौने छह बजे तक परिजनों ने शव उठने नहीं दिया। परिजनों का आरोप है कि दूर-दूर से पुलिस और रिश्तेदार आ गए, लेकिन अलीगढ़ में रहने वाला मालिक तीन घंटे में भी घटनास्थल पर नहीं आया। मृतक के परिवार में पत्नी सुनीता समेत बेटा गोलू और दो बेटी योग्यता और सलोनी का रो रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें