फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: ट्रेन की चपेट में आए वृद्धा और युवक, हुई दर्दनाक मौत

Sat, 10 Jun 2023 01:06 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

रामपुर की सांई विहार कॉलोनी निवासी शशी शर्मा (75) शुक्रवार सुबह टहलने गई थी। तभी दिल्ली-कानपुर रेलवे लाइन पर भुमियां बाबा फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। वृद्धा ने अपने पीछे दो बेटों को रोते-बिलखते हुए छोड़ा है।
विज्ञापन
 शशि शर्मा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग जगहों पर ट्रेन की चपेट में आने से वृद्धा और एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन


कस्बे के रामपुर की सांई विहार कॉलोनी निवासी शशी शर्मा (75) शुक्रवार सुबह टहलने गई थी। तभी दिल्ली-कानपुर रेलवे लाइन पर भुमियां बाबा फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। वृद्धा ने अपने पीछे दो बेटों को रोते-बिलखते हुए छोड़ा है।

वहीं, गांव सोमना निवासी गोविंद हरी (27) पुत्र मोहनलाल शुक्रवार सुबह घर से घूमने के लिए गया था। गांव के पास से गुजर रही दिल्ली-कानपुर रेलवे लाइन पर ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि गोविंद हरी मानसिक बीमार था। उसका उपचार भी चल रहा था। मृतक तीन बच्चों का पिता था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें