फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जादू से दिया बुराइयों से बचने का संदेश

Sun, 07 Feb 2016 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अलीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी के कोहिनूर मंच पर शनिवार की रात मशहूर जादूगर वी सम्राट ने जादू के माध्यम से न सिर्फ मनोरंजन किया बल्कि सामाजिक बुराइयों से बचने के लिए भी आह्वान किया।
विज्ञापन


शो का उद्घाटन डीआईजी गोविंद अग्रवाल ने दीप प्रज्जवलित करके किया। उन्होंने कहा कि जादू की दुनिया हमेशा से ही आकर्षण का केंद्र रही है। वी सम्राट को  वह पिछले 25 वर्षों से जानते है। साथ ही उनके जादू के भी प्रशंसक हैं। वी सम्राट ने लगातार छतरियों को निकालना, आग की छड़ से फूल बना देना।

पानी का रंग बदल देना आदि जादू के करतब दिखाए। हवा में लड़कियों को सुला देना जैसे आयटम भी दिखाए। उन्होंने मंच पर ही कुछ बच्चों को बुला लिया और बच्चों को भी अपने जादू के उपक्रमों में शामिल कर लिया। बच्चों ने जादूगर के साथ मंच को साझा करके आनंद लिया। इस मौके पर निवर्तमान एसपी  सिटी डॉ. ब्रजेश सिंह, कार्यकारिणी सदस्य अहमद सईद सिद्दीकी, मुबीन खान, गया प्रसाद गिर्राज आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें